फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chandra grahan 2021: There will be different effects on zodiac signs

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 को, भूल कर भी न करें ये गलतियां नहीं तो डाल सकता है बुरा असर

Mon, 17 May 2021 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 May 2021 07:47 PM IST
सार

साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को लगने जा रहा है। इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई देगा।

विज्ञापन
chandra grahan 2021: There will be different effects on zodiac signs
चंद्र ग्रहण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ेगा। मगर इसका असर पूरे भारतवर्ष में नहीं दिखाई देगा। पूर्वी भागों में ही यह दिखाई देगा। पंडित केए दुबे पद्मेश ने बताया कि इस दिन अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि पड़ेगी। इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है। इसलिए ये चंद्र ग्रहण काफी महत्वपूर्ण होगा। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर राजनीतिक दलों के लोगों पर पड़ेगा। उनका कहना है कि इस ग्रहण के बाद कोरोना का असर भी कम हो जाएगा। यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा में भी दिखाई देगा। 
विज्ञापन


राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग प्रभाव
मेष : आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा।
वृष : मानसिक क्लेश देगा, सम्मान पर चोट पहुंचाएगा।
मिथुन: शारीरिक कष्ट देगा।
कर्क: परिवार में समस्या देगा।
सिंह : मैत्री संबंधों में खटास पैदा करेगा।
कन्या: व्यर्थ का भय अधिक रहेगा।
तुला: अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
धनु : खर्च अधिक कराएगा।
कर्क: आर्थिक लाभ देगा।
कुंभ- सुख समृद्धि देगा 
मीन : धन, सम्मान में वृद्धि देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed