फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chandra Cricket Academy Becomes Young Titans Cricket Champion

Kanpur News: चंद्रा क्रिकेट अकादमी बनी यंग टाइटंस क्रिकेट चैंपियन

Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Chandra Cricket Academy Becomes Young Titans Cricket Champion
कानपुर। चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी को फाइनल में तीन विकेट से हराकर अंडर-15 टाइटंस क्रिकेट प्रीमियर चैंपियनशिप जीत ली है।
विज्ञापन

सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को कमलानगर स्थित मैदान पर खेले गए मुकाबले में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी 27.5 ओवर में 189 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में चंद्रा क्रिकेट अकादमी ने 26.2 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 40 रन और चार विकेट लेने वाले हर्ष राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आदर्श यादव (सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी) को प्लेयर ऑफ द सीरीज, शौर्य उपाध्याय (क्रिक-इट स्ट्राइक जोन अकादमी) को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और वंशुल सिंह (एफजीके क्रिकेट अकादमी) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार प्रदान किया गया। एसपीएसएसए के सचिव आशीष सिंह चौहान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed