{"_id":"624070cb8fd9451574010957","slug":"chakeri-inspector-audio-viral-kanpur-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो वायरल: बवाल की सूचना पर बोले थानेदार- जाओ सो जाओ...कल रिपोर्ट दर्ज करवा देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो वायरल: बवाल की सूचना पर बोले थानेदार- जाओ सो जाओ...कल रिपोर्ट दर्ज करवा देना
Mon, 28 Mar 2022 10:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Mar 2022 10:23 AM IST
सार
फोनकर्ता की सूचना को नजरअंदाज करते चकेरी इंस्पेक्टर का एक ऑडियो वायरल हुआ है। मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में चकेरी इंस्पेक्टर का एक ऑडियो (कॉल रिकॉर्डिंग) रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह फोनकर्ता की सूचना को नजरअंदाज करते हुए उससे कहते हैं कि ...जाओ सो जाओ। अगर कुछ बवाल हो तो मुकदमा दर्ज करवा देना आकर।
ऑडियो का संज्ञान लेकर मामले में जांच बैठा दी गई है। ऑडियो में एक शख्स कहता है कि सनिगवां इलाके में दो समुदायों के बीच तनाव फैला हुआ है। नारेबाजी व हंगामा हो गया है। बवाल हो सकता है। इस पर चकेरी इंस्पेक्टर मधुर मिश्रा ने उससे पहले उसका धर्म पूछा।
उसके बाद बोले कि जाकर तुम सो जाओ। अगर कुछ हो तो कल केस दर्ज करवा देना। कॉल रिकॉर्डिंग रविवार को वायरल हुई। जिसको सुनकर अफसर भी हैरान थे। इतने संवेदनशील मामले में इतनी बड़ी लापरवाही बरतना किसी के गले नहीं उतर रही है। लिहाजा मामले में जांच बैठा दी गई है। जांच एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक को दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

18 मार्च का ऑडियो
शुरुआती जांच के बाद एसीपी ने बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि रिकॉर्डिंग में इंस्पेक्टर चकेरी ही बातचीत कर रहे हैं। तफ्तीश में सामने आया कि मामला 18 मार्च का है। उसी रात सनिगवां में माहौल बिगड़ा था। तब एक शख्स ने इसकी जानकारी इंस्पेक्टर को दी थी। इंस्पेक्टर का ये रवैया पहली बार नहीं रहा है। तमाम ऐसी शिकायतें उच्चाधिकारियों के पास पहुंचती रही हैं। लेकिन, अफसर इसको नजरअंदाज करते रहे।

गंभीर मामले में इतना लापरवाही भरा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था