फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chain snatching revealed in 48 hours in Kanpur Loot, accused arrested and car also recovered, interrogation wi

Kanpur Loot: चैन स्नैचिंग का 48 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार...कार भी बरामद, अब रिमांड में होगी पूछताछ

Fri, 28 Apr 2023 02:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Apr 2023 02:44 PM IST
सार

Kanpur Crime: बुधवार तड़के कार सवार बदमाशों ने नजीराबाद थाने से 40 मीटर आगे सास के साथ सैर पर निकली महिला की चेन लूट ली थी। पुलिस ने 48 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Chain snatching revealed in 48 hours in Kanpur Loot, accused arrested and car also recovered, interrogation wi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के कार सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली थी। वारदात के बाद बदमाश थाने के सामने से ही भाग निकले थे। पुलिसने मामले का खुलासा करते हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया की आरोपी विराज शुक्ला स्वरूप नगर निवासी है।

विज्ञापन

26 अप्रैल की सुबह 5:30 के करीब आरोपी ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट की थी। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया गया है। डीसीपी ने नजीराबाद पुलिस की 48 घंटे के भीतर घटना के खुलासा करने पर तारीफ की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी पर स्वरूप नगर थाने में पहले से एक मुकदमा दर्ज है। डीसीपी के अनुसार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की आशंका है। बता दें कि नजीराबाद थाना क्षेत्र निवासी स्वाती सिंह अपनी सास के साथ मोतीझील सैर पर गई हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरियमपुर चौराहे की ओर से आए थे बदमाश
सुबह 5:30 बजे वापसी में वह गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के आगे सलूजा डेयरी के पास पहुंचीं थीं। तभी मरियमपुर चौराहे की ओर से आए कार सवार बदमाशों ने स्वाती के गले से चेन झपट ली। छीनाझपटी के दौरान स्वाती सड़क पर कुछ दूर घिसट गईं।

महिला को आईं थीं चोटें
इससे उनके चेहरे और पैर में चोट आ गई थी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे थाने के सामने से होते हुए भाग निकले थे। पीड़िता ने नजीराबाद थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।

नजीराबाद, नौबस्ता, किदवईनगर, बर्रा और कल्याणपुर में बेखौफ वारदात
नजीराबाद, कल्याणपुर, नौबस्ता, किदवईनगर और बर्रा थानाक्षेत्र लुटेरों का गढ़ बन गया है। यहां पिछले दो माह में हुई लूट की वारदात का एक का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ितों ने थाने के कई दिन चक्कर लगाए लेकिन न तो लुटेरे पकड़े गए न ही माल की बरामदगी हो सकी। जिससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।

हाल ही में हुई लूट की वारदात...
  • 10 अप्रैल : साढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने उमरी गांव निवासी सुनैना यादव से कान के बाले लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने 12 दिन बाद एफआईआर दर्ज की थी।
  • 16 अप्रैल : घाटमपुर पतारा में बाइक सवार बदमाश महिला के कान के बालू लूटकर हुए थे फरार।
  • 19 अप्रैल : नौबस्ता के यशोदानगर में बाइक सवार बदमाशों ने बेटी को स्कूल से घर ले जा रही रश्मि सिंह से चेन लूट ली।

  • 21 अप्रैल : किदवईनगर एम ब्लॉक में बाइक सवार बदमाशों ने हमीरपुर से जिला पंचायत सदस्य दिनेश की पत्नी कविता सिंह को थप्पड़ मारकर चेन और मंगलसूत्र लूट लिया था।
  • 22 अप्रैल : घाटमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कान के झुमके लूट कर हुए थे फरार।
  • 13 फरवरी : कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीएसजीएमयू के पास ककवन निवासी छात्रा के साथ हुई थी लूट
  • 25 फरवरी : नजीराबाद थाना क्षेत्र के 80 फीट रोड पर गेस्ट हाउस के बाहर बच्चे से चेन और महिला का हार लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed