फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CCTV footage of Kanpur blast viral video shows a woman with burns running

Kanpur Blast: झुलसी महिला को दौड़ते देख दहल गए दिल... धमाके के सीसीटीवी फुटेज के तीन वीडियो वायरल

Fri, 10 Oct 2025 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 10 Oct 2025 02:41 PM IST
सार

कानपुर के बिसातखाना में धमाके के बाद गुरुवार सुबह से पुलिस अलर्ट रही। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल के आसपास के पूरे क्षेत्र के साथ मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर से लेकर मूलगंज थाने तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 

विज्ञापन
CCTV footage of Kanpur blast viral video shows a woman with burns running
Kanpur Blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कानपुर के मूलगंज थानाक्षेत्र के बिसातखाना में बुधवार को हुए धमाके के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं। गुरुवार को तीन वीडियो वायरल हुए। इसमें एक वीडियो में झुलसी महिला दौड़ते दिख रही है। इसे देख लोगों के दिल दहल गए। पुलिस, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस और इंटेलीजेंस की टीमें वीडियो के फुटेज एकत्र करने में लगी हैं।
विज्ञापन


पहला वीडियो
बिसातखाना मिश्री बाजार की तंग गली में बुधवार शाम बाजार में रौनक थी। व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों में सामान की पैकिंग करा रहे थे। इस दौरान शाम 07:12 बजे अचानक धमाका हुआ। एक झुलसी महिला खिलौना कारोबारी अब्दुल मुतलिब की दुकान के बाहर चिल्लाती हुई पहुंची और जमीन पर गिर गई। एक व्यापारी ने महिला को कपड़ा ओढ़ाया। यह वीडियो 1.19 सेकेंड का है।
विज्ञापन


दूसरा वीडियो
दूसरा वीडियो 45 सेकेंड का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति दुकान से बाहर की ओर देख रहा है। लालबंगला निवासी अश्विनी साहनी धीरे-धीरे लाल रंग की स्कूटी बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दुकान के बाहर काले रंग के पत्थर के पास रखे गत्ते में अचानक चिंगारी निकलती है और धमाका हो जाता है। वहां धूल का गुबार चारों तरफ फैल जाता है। इस हादसे में दुकान में काम करने वाला जुबिन नाम का युवक भी घायल हो जाता है। इसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

तीसरा वीडियो
तीसरा वीडियो 4.13 मिनट का है। वीडियो में तीन व्यक्ति खिलौनों की दुकान पर बैठे पैकिंग कर रहे हैं। वहीं एक युवक उनके पास आता है। तभी कारोबारी अब्दुल की दुकान के बाहर हुए धमाके से वह लोग अंदर की ओर भागते हैं। तकरीबन चार मिनट तक दुकान में धूल का गुबार और अंधेरा छा जाता है। कुछ देर बाद धुएं के छंटने पर युवक फैले कूड़े को साफ करने के लिए झाड़ू लेकर सफाई करने लगता है।

300 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले, कई दुकानों में कैमरे बंद मिलने पर लगाई फटकार
कानपुर के बिसातखाना में धमाके के बाद गुरुवार सुबह से पुलिस अलर्ट रही। एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह ने क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल के आसपास के पूरे क्षेत्र के साथ मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर से लेकर मूलगंज थाने तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 
 

इनमें से टीम को कई खराब और बंद मिले जिस पर दुकानदारों को फटकार लगाई गई। इस दाैरान करीब 300 से ज्यादा कैमरों को खंगाला गया। पुलिस का मानना है कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल किसी प्रकार का कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है।

तहसील की टीम ने घटनास्थल पर घायलों की तैयार की रिपोर्ट
जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील से लेखपालों की टीम गुरुवार शाम 4:30 बजे बिसातखाना घटनास्थल पहुंची। टीम ने क्षेत्रीय लोगों से घायलों का नाम, पता, उसका व्यवसाय और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई। लेखपाल की टीम ने एसडीएम सदर को व्हाटएसप पर रिपोर्ट भेजी है। 
 

यह रिपोर्ट जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी जाएगी। लेखपाल का कहना था कि घायलों का आधार कार्ड चाहिए। इस पर लोगों ने बताया कि उर्सला में भर्ती घायलों के तीमारदारों से संपर्क कर लें। इसके बाद टीम वहां से टीम उर्सला के लिए रवाना हो गई।
 

बाहरी व्यापारी आए और शटर पर ताला लटका देख लौट गए
मूलगंज के बिसातखाना मिश्री बाजार में तकरीबन 70-80 दुकानें कॉस्मेटिक, प्लास्टिक के फूल, खिलौना, होजरी, पटाखे, सजावट का सामान की है। तंग गलियों में करोड़ों का कारोबार होता है। दीपावाली की खरीदारी के लिए भीषण धमाके के बाद गुरुवार को कई जिलों के व्यापारी बिसातखाना पहुंचे। वहां चारों ओर अधिकारी, पुलिस और मीडिया का जमघट देख भौंचक्का रह गए। दुकानों के शटरों पर लटकते ताले देख व्यापारी दूसरे बाजार चले गए।
 

कोतवाली और मूलगंज में लगा रहा जमावड़ा
पुलिस ने करीब 12 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इसमें कुछ लोगों को मूलगंज तो कुछ लोगों को कोतवाली ले जाया गया। कुछ तमाशबीन भी इसी चक्कर में फंस गए। उनके पकड़े जाने पर बुधवार देर रात से गुरुवार रात तक थानों में परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों का जमावड़ा देखने को मिला।
 



मुख्यमंत्री ने झांसी जाते समय एयरपोर्ट पर ली धमाके की जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मूलगंज क्षेत्र में हुए विस्फोट की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को मुख्यमंत्री झांसी जाते समय दोपहर में चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछा। घटना की रिपोर्ट ली। पुलिस कमिश्नर से कहा कि त्योहारों से पूर्व होने वाली वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में बुधवार को की गई त्वरित कार्रवाई बताने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed