फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CCTV cameras will attach with Mobile towers

मोबाइल टॉवरों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Tue, 23 Jun 2015 02:08 AM IST
मनीष निगम, कानपुर
मनीष निगम, कानपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will attach with Mobile towers
शहर में अब 87 मोबाइल टॉवरों पर हाईटेक पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के गृह विभाग और एक निजी मोबाइल कंपनी के बीच करार हो गया है। तय हुआ है कि प्रशासन, कंपनी को मोबाइल टॉवर लगाने के लिए मुफ्त जगह देगा और बदले में कंपनी हर मोबाइल टॉवर पर हाईटेक दो मोबाइल कैमरे लगाएगी। इन कैमरों को अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम ऑपरेटर कैमरों के जरिए इलाके पर नजर रखेंगे। इससे अपराध और अपराधियों पर काबू पाने में भी मदद मिलेगी। प्रदेश में रिलायंस जीओ से जुड़ी मेसर्स इंफोटेल ब्राड बैंड लिमिटेड ने गृह विभाग से करार किया है। यह कंपनी अपना नेटवर्क सभी जिलों से फैलाने की तैयारी में है। कंपनी के प्रदेश के गृह विभाग से  हुए करार में तय हुआ है कि हर जिले में प्रशासन कंपनी को टॉवर लगाने के लिए मुफ्त जगह देगा।
विज्ञापन


जिन जगहों पर जिले के पुलिस कप्तान बताएंगे वहां टॉवर पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। एसपी कंट्रोल रूम अनिल कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी कानपुर नगरीय क्षेत्र में 87 स्थानों पर टॉवर लगाएगी। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। मिश्रित आबादी, विवाद वाले और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से युक्त टॉवर लगाए जाने की कोशिश होगी। इन कैमरों का कनेक्शन पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कंपनी 4 जी कनेक्शन के साथ फाइबर ऑप्टिकल लाइन भी बिछाएगी लेकिन नेट कनेक्शन का पुलिस को कोई शुल्क नहीं देना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों और संस्थानों के आसपास टॉवर लगाए जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से लैस टॉवर लगने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम का विस्तार करने की जरूरत होगी। इसकी कवायद भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed