{"_id":"61099bc8626f8b725b3488a2","slug":"cbse-result-2021-99-32-percentage-cbse-10th-result","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट: दस बरस में नहीं बरसे इतने नंबर, 99.32 फीसदी गया सीबीएसई 10वीं का परिणाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्ट: दस बरस में नहीं बरसे इतने नंबर, 99.32 फीसदी गया सीबीएसई 10वीं का परिणाम
Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:12 AM IST
सार
10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा, गृह परीक्षाओं और ओवरऑल परफार्मेंस के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड के रिजल्ट से मेधावी खुश हैं, लेकिन सभी का मानना है कि परीक्षा देकर नंबर मिलते तो बेहतर होता।
विज्ञापन
सीबीएसई रिजल्ट 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं के रिजल्ट में इस बार छात्रों को जमकर नंबर दिए गए हैं। शहर का परिणाम 99.32 फीसदी रहा है। पिछले 10 सालों में कभी भी इतना अच्छा परिणाम नहीं गया है। कोरोना की वजह से इस साल बोर्ड की 10वीं की परीक्षा नहीं हुई थी।
10वीं की प्री बोर्ड परीक्षा, गृह परीक्षाओं और ओवरऑल परफार्मेंस के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। बोर्ड के रिजल्ट से मेधावी खुश हैं, लेकिन सभी का मानना है कि परीक्षा देकर नंबर मिलते तो बेहतर होता। वहीं, परीक्षा परिणाम के मामले में प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ ने कानपुर को पछाड़ दिया है।
लखनऊ का परिणाम 99.64 फीसदी, गोरखपुर का परिणाम 99.55 फीसदी, प्रयागराज का परिणाम 99.52 फीसदी गया है। वाराणसी से कानपुर .02 फीसदी अधिक है। वाराणसी का परिणाम 99.30 फीसदी है। इस बार कुल 11230 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

छात्राएं 7299 और छात्र 3931 थे। सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह ने कहा कि इस बार पास होने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक रही है। इस साल नई मूल्यांकन प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत दिसंबर में वैकल्पिक प्रश्नों की परीक्षा और मार्च में विस्तृत प्रश्नों की परीक्षा होगी।
बीते दस सालों का परीक्षा परिणाम
2010: 96.50
2011: 98.58
2012: 98.23
2013: 96.52
2014: 97.32
2015:97.43
2016: 98.62
2017: 98.16
2018: 92.39
2019: 96.77
2020: 95.06
बीते दस सालों का परीक्षा परिणाम
2010: 96.50
2011: 98.58
2012: 98.23
2013: 96.52
2014: 97.32
2015:97.43
2016: 98.62
2017: 98.16
2018: 92.39
2019: 96.77
2020: 95.06