फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   CBI team reached Banda court carrying accused JE

यौन उत्पीड़न के आरोपी जेई के रिमांड पर सुनवाई कल, सीबीआई ने बांदा एडीजे कोर्ट में दाखिल की अर्जी

Wed, 18 Nov 2020 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट/बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट/बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Nov 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
CBI team reached Banda court carrying accused JE
आरोपी को लेकर बांदा कोर्ट पहुंची सीबीआई - फोटो : अमर उजाला
करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार चित्रकूट के सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रामभवन को रिमांड पर लेने के लिए सीबीआई की अर्जी पर अदालत गुरुवार (19 नवंबर) को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने पंचम अपर जिला न्यायाधीश रिजवान अहमद की अदालत में आरोपी को पांच दिन के लिए कस्टडी रिमांड की अर्जी दी है। चित्रकूट (कर्वी) में सिंचाई निर्माण खंड में तैनात जूृनियर इंजीनियर (सिविल) रामभवन को सीबीआई ने 16 नवंबर (सोमवार) को गिरफ्तार करना दिखाया है।
विज्ञापन


उसी दिन देर शाम उसे सीबीआई ने यहां रिमांड मजिस्ट्रेट/ प्रथम एसीजेएम नदीम अनवर की अदालत में पेश किया और रिमांड अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने अर्जी मंजूर नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी जेई को जेल भेज दिया गया। बुधवार को पुन: सीबीआई स्पेशल क्राइम ब्रांच तृतीय, नई दिल्ली के उप पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पंचम एडीजे की अदालत में अर्जी देकर 5 दिन की कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया।

कहा कि साक्ष्य एकत्र करने और तस्दीक के लिए आरोपी को साथ रखना है। इसी बीच आरोपी जेई के अधिवक्ता अनुराग सिंह चंदेल और सहयोगी अधिवक्ता देवदत्त तिवारी ने अदालत में अर्जी देकर कहा कि वह आज ही आरोपी के अधिवक्ता बने हैं।

उन्हें जरूरी अभिलेख और एफआईआर आदि उपलब्ध कराए जाएं और तैयारी के लिए मोहलत दी जाए। इस पर न्यायाधीश ने 19 नवंबर को सुनवाई निर्धारित कर दी। आरोपी अभियंता को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जेल से अदालत लाया गया था।


पुलिस ने उसे सफेद चादर ओढ़ा रखी थी। अदालत की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अभियोजन की ओर से अधिवक्ता रामसुफल सिंह, मनोज सिंह और जयप्रकाश साहू ने पैरवी की। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी की पत्नी भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed