{"_id":"5d5c0a908ebc3e897b69d36a","slug":"cbi-team-reached-baba-virendra-dev-dixit-ashram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सुर्खियों में आया था बाबा वीरेंद्र देव, सीबीआई की टीम फिर पहुंची आश्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद सुर्खियों में आया था बाबा वीरेंद्र देव, सीबीआई की टीम फिर पहुंची आश्रम
Tue, 20 Aug 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Aug 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई की टीम बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के कंपिल स्थिति बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के ईश्वरीय आध्यात्मिक विद्यालय (आश्रम) में मंगलवार सुबह सीबीआई की टीम पहुंची। आश्रम के मुख्य गेट पर बाबा पर इनाम घोषित करने संबंधी नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई गई। टीम ने आसपास के लोगों से जानकारी भी ली।
बाबा कई वर्षों से फरार चल रहा है। पुलिस व सीबीआई अभी तक बाबा को पकड़ने में नाकाम रही है। तीन माह पहले सीबीआई बाबा पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। वर्ष 2017 में दिल्ली के रोहिणी स्थित आश्रम में सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद बाबा सुर्खियों में आ गया था। इसके बाद सीबीआई व महिला आयोग ने बाबा पर शिकंजा कसा था।

बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पर सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में स्थित आश्रमों पर छापामारी की गई लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस के साथ सीबीआई टीम बाबा के आश्रम पहुंची और मुख्य गेट पर इनाम घोषित करने संबंधी नोटिस चस्पा किए। इसके बाद मुनादी (डुगडुगी) कराई गई। टीम ने लोगों से जानकारी की और लौट गई।
बाबा के खिलाफ कई राज्यों में हत्या, दुष्कर्म, महिला उत्पीड़न आदि के केस दर्ज हैं। पुलिस ने बाबा को पहली बार वर्ष 1998 में कस्बे के आश्रम से बिजली चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। फतेहगढ़ जिला जेल में चार महीने रहने के बाद बाबा फरार हो गया था। इसके बाद से पकड़ में नहीं आया।
फर्रुखाबाद पुलिस, सीबीआई व अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों के लिए बाबा वीरेंद्र देव एक अबूझ पहेली बन चुका है। 20 साल से उसका पता नहीं चला है। यहां तक कि सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी के पास उसकी कोई नई तस्वीर तक नही हैं। किसी को यह तक नहीं पता है कि बाबा वीरेंद्र देव अब दुनिया के किस कोने में है और कैसा दिखता है।