{"_id":"5c4618a7bdec22735a793e2e","slug":"boy-committed-suicide-due-to-remorse","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज पहली बार मेरी वजह से पापा की आंखों में आंसू आए...पोस्ट करके बेटे ने मौत को गले लगा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पहली बार मेरी वजह से पापा की आंखों में आंसू आए...पोस्ट करके बेटे ने मौत को गले लगा लिया
Tue, 22 Jan 2019 06:04 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
युवक ने कर ली आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मग्लानि से परेशान एक युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ में फांसी का फंदा डालकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें पिता के आंसू का जिक्र है। युवक को कुछ घंटे पहले ही पिता फफूंद थाने से इस शर्त पर छुड़ाकर लाया था कि वह उसे उसकी बुआ के घर भेज देगा। पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताया है। घटना यूपी के औरैया जिले की है।
युवक ने कर ली आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
फफूंद थाना क्षेत्र के गमनामऊ गांव में सोमवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से कृष्णकांत उर्फ सोनू (40) पुत्र राकेश तिवारी का शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना के संबंध में पिता राकेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि सोनू ट्रक में हेल्पर है। वह अविवाहित है। पिता राकेश तिवारी के मुताबिक सोनू को गांव का ही एक युवक शनिवार को सल्हापुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में चलने की बात कहकर घर से बुला ले गया था। वहां पहुंचने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने फफूंद पुलिस से शिकायत कर सोनू को पकड़वा दिया था।
युवक ने कर ली आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी होने पर शनिवार को वह थाने गया तो पुलिस ने उसे छोड़ने से मना कर दिया था। रविवार दोपहर वह फिर थाने पहुंचा और पुलिस से पुत्र को छोड़ने की आरजू की। जिस पर थाना पुलिस ने सोनू को बाहर भेजने की बात कहकर उसे छोड़ दिया था। पिता ने यह भी बताया कि सोनू को लेकर किसी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई थी। इस मामले को लेकर सोनू इतना व्यथित हुआ कि उसने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसमे वह पिता की आंखों में पहली बार आंसू आने का जिक्र करके आत्मग्लानि महसूस कर रहा था। पिता का कहना है कि संभवत: आत्मग्लानि के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने कर ली आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामचंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के गांव की ही एक लड़की कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। उसने शनिवार को युवकों की शिकायत की थी। उन्होंने फफूंद पुलिस को फोन किया। उस दौरान एक युवक भाग निकला जबकि सोनू को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई थी। हालांकि उनके द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष फफूंद दिनेश कुमार का कहना है कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक सोनू के पिता ने भी पुत्र के आत्महत्या किए जाने की बात कही है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक ने कर ली आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सोनू प्लास्टिक की नई रस्सी के फंदे पर पेड़ से लटका हुआ था। उसके बाएं हाथ पर लगभग आधा मीटर से अधिक प्लास्टिक रोल बंधी हुई थी। घटनास्थल पर खुला हुआ ब्लेड भी पड़ा था। पशुओं के जुएं आदि मारने वाली दवा बुटोक्स की भी दो खाली शीशियां और एक प्लास्टिक की बोतल व एक बोतल आधी कटी हुई भी पड़ी हुई थी जिसमे कुछ भरा हुआ था। पुलिस ने सभी चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है।