फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbi raid in kanpur for british india corruption bungalows

ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन मुख्यालय में 14 घंटे रही सीबीआई, अनियमितता की कर रही जांच, ले गई 70 फाइलें

Wed, 10 Jul 2019 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
cbi raid in kanpur for british india corruption bungalows
कानपुर में सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी) के बंगलों की बिक्री में बरती गई अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई ने 14 घंटे तक वीआईपी रोड स्थित बीआईसी मुख्यालय में रहकर छानबीन की। मंगलवार सुबह 7:30 बजे मुख्यालय आई टीम रात 9:30 बजे गई। टीम यहां से 65 से 70 फाइलें अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


इनमें बंगलों की बिक्री के अलावा तमाम विधिक मामलों की भी फाइलें हैं। वहीं बीआईसी के कई अफसर बुधवार सुबह ही उप्र शासन के साथ बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम ने मंगलवार रात को मुख्यालय स्थित विधिक, प्रबंध, संपत्ति समेत अन्य सेक्शनों में जाकर छानबीन की।
विज्ञापन


 

मंगलवार सुबह 7:30 बजे आई थी टीम, बंगलों, कानूनी दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़ी फाइलें जुटाईं

बीआईसी के बंगलों से जुड़ी सभी फाइलें तलब की। इसके अलावा एल्गिन मिल नंबर एक और दो, कानपुर टेक्सटाइल की नीलामी से जुड़ी फाइलों के अलावा चल रही विधिक कार्रवाई के दस्तावेज भी साथ ले गई। छानबीन के दौरान टीम ने कुछ अफसरों और कर्मचारियों को साथ रखा था।

सूत्रों ने बताया कि टीम के अफसरों के तेवर काफी सख्त थे। सभी अफसरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन तक स्विच ऑफ करवा दिए थे। बताया गया कि बंगलों की बिक्री के ज्यादातर दस्तावेज सीबीआई के अफसरों के पास हैं।

टीम ने अचानक छापेमारी में यह भी परखा कि बिक्री से जुड़े दस्तावेज अभी यहां तो नहीं हैं। बता दें बंगलों की बिक्री के मामले में बीआईसी के दो अफसरों केसी वाजपेयी और केएस दुग्गल के खिलाफ सीबीआई ने नवंबर 2018 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभी कुछ और अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed