फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CBI Paste notice on Baba Virendra Dev's ashram

बाबा वीरेंद्र देव का पता बताने वाले को मिलेंगे पांच लाख रुपये, आश्रम पर चस्पा हुई ये नोटिस

Thu, 18 Apr 2019 12:07 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
CBI Paste notice on Baba Virendra Dev's ashram
कंपिल आश्रम  पर चस्पा किया गया नोटि - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सीबीआई ने बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल स्थित आश्रम में भी दस्तक दी। कंपिल में बाबा पर इनाम संबंधी नोटिस चस्पा कर टीम वहां से किसी से पूछताछ किए बिना चली गई। इससे पहले सीबीआई ने मंगलवार को फर्रुखाबाद के सिकत्तरबाग स्थित आश्रम पर भी नोटिस चस्पा किया था। 
विज्ञापन


 20 साल से ज्यादा समय से फरार बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित पर सीबीआई ने करीब 15 दिन पहले पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी के चलते मंगलवार को सीबीआई की दो सदस्यीय टीम ने बाबा के सबसे पुराने आश्रम कंपिल स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर पर दस्तक दी। वहां आस पास के कुछ लोगों से बातचीत की। इसके बाद टीम वहां आश्रम के गेट पर नोटिस चस्पा कर चली आई। इस नोटिस में बाबा वीरेंद्र देव का पता बताने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की बात का उल्लेख है।
विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई की टीम ने फर्रुखाबाद के सिक्कत्तर बाग आश्रम पर भी नोटिस चस्पा किया था। बताते चलें कि बाबा वीरेंद्र देव पर महिला उत्पीड़न, धोखाधड़ी, हत्या और दुष्कर्म  जैसे कई मुकदमे देश के विभिन्न राज्यों के थानों में दर्ज हैं। वर्ष 1998 में उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। तबसे ही वह गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed