{"_id":"5a8c0b1c4f1c1b1d368bb6f4","slug":"cbi-arrests-rotomac-owner-vikram-kothari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकाें काे हजाराें कराेड़ रुपये की चपत लगाने वाला विक्रम काेठारी सीबीअाई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकाें काे हजाराें कराेड़ रुपये की चपत लगाने वाला विक्रम काेठारी सीबीअाई हिरासत में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Feb 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
सीबीअाई की हिरासत में विक्रम काेठारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी बैंकाें काे हजाराें कराेड़ रुपये की चपत लगाने वाले कानपुर के प्रमुख काराेबारी विक्रम काेठारी काे सीबीअाई ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इससे पहले बैंक खाताें की जांच के लिए सीबीअाई उनकी पत्नी काे भी अपने साथ ले गई थी।
3600 करोड़ रुपये से भी अधिक की धोखाधड़ी के मामले में रोटोमैक समूह के चेयरमैन विक्रम कोठारी पर सीबीआई और ईडी ने शिकंजा कस दिया है। कानपुर में समूह के तीन परिसरों पर एक साथ छापेमारी कर हजारों दस्तावेज सीज कर दिए।
रोटोमैक समूह के मालिक की तिलक नगर स्थित कोठी संतुष्टि पर सीबीअाई ने छापा मारकर विक्रम कोठारी, पत्नी साधना कोठारी और बेटे राहुल कोठारी को हिरासत में लिया। दूसरी टीम ने माल रोड सिटी सेंटर स्थित रोटोमैक ग्लोबल के मुख्यालय पर धावा बोला। तीसरी टीम ने शाम को पनकी स्थित रोटोमैक फैक्ट्री पर छापेमारी की। रोटोमैक ग्लोबल पर सात बैंकों का 3695 करोड़ का लोन और ब्याज बकाया है।
विज्ञापन
बैंक आफ बड़ौदा की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में बैंक ने कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी करके 616.69 करोड़ रुपये का लोन हासिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सीबीआई ने रोटोमैक ग्लोबल प्राइवेट लिमेटेड के निदेशकों विक्रम कोठारी, साधना, राहुल और बैंक ऑफ बड़ौदा के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।