धरती का सीना चीर कर रहे थे मिट्टी का अवैध खनन, चार गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती का सीना चीर कर कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवा गांव में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसे रोकने के लिए एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह की अगुवाई में मजिस्ट्रेट की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस के हत्थे चार अवैध खननकर्मी चढ़े है।
अवैध खनन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सख्ती के बाद छापेमारी की योजना तैयार की गई। इसके बाद बुधवार देर रात ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी का नतीजा रहा कि मजिस्ट्रेटों की टीम ने बुधवार की रात महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवा गांव में छापा मारा। वहां सरकारी जमीन से मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा गया।
एक जेसीबी समेत दो डंफर जब्त किए गए। सुनील सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। हल्की बारिश होने की वजह से ज्यादा लोगों की धरपकड़ नहीं हो सकी।
बिठूर क्षेत्र की तरफ छापेमारी करने गई टीमों को बैरंग लौटना पड़ा। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कटरी क्षेत्र से बालू के अवैध खनन की सूचना थी। मजिस्ट्रेट की टीमों ने भी छापा मारा लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।
ज्ञात हो खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी और मामले की सीबीआई जांच के आदेश से जिले की प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट हो हुई थी। इसी के बाद अवैध खननकर्मियों को पकड़ने के लिए तेजी आई।