{"_id":"720f709872b555910cddb5f320085dba","slug":"caught-hundred-kilos-silver-from-the-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से सौ किलो चांदी पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से सौ किलो चांदी पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर की एसबीआई टीम ने बुधवार को छापामारी करके बाराजोर अकबरपुर में सौ किलो चांदी के जेवर और बर्तन पकड़े। मौके पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर माल को जब्त करके सील कर दिया है।
विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। माल की कीमत 35 लाख से अधिक बताई गई है। वहीं एक अन्य टीम ने ट्रांसपोर्टनगर में शताब्दी कारगो की बस को जब्त कर लिया। इसमें लाखों के सामान की कर अपवंचना मिली है।
वाणिज्यकर एसआईबी के संदीप कुमार वर्मा, विजय यादव, आरके अग्रवाल, नरेंद्र यादव की टीम को चांदी ले जाने की सूचना मिली। इस पर टीम सुबह बाराजोर पहुंची। टीम ने संदिग्ध दिखी फोर्ड फिगो कार रोकी। तलाशी ली तो कार में चांदी के जेवर, बर्तन मिले। इस संबंध में कार ड्राइवर और साथ में मौजूद एक व्यक्ति कोई कागजात उपलब्ध नही करा पाए। एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर एसआईबी केशवलाल ने बताया कि पकड़े गए माल का वजन सौ किलो निकला है।
विज्ञापन
अब इसकी शुद्धता की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही माल की सही कीमत पता चलेगी। अभी तक माल के लिए किसी ने भी दावा नही किया है। बताया गया कि माल आगरा होते हुए गोरखपुर जा रहा था। माल कहां से खरीदा गया, किसने खरीदा इसके बारे में पता किया जा रहा है। इसके अलावा टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर से शताब्दी कारगो बस को जब्त किया है। इसमें खैनी को कोलकाता से गुजरात ले जाने के दस्तावेज दिखाए गए। जबकि लोडिंग ट्रांसपोर्टनगर में की जा रही थी। खैनी की कीमत लाखों में है। इसको भी जब्त कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ट्रांसपोर्टरों पर होगी बड़ी कार्रवाई
एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर एसआईबी केशवलाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टर बड़े पैमाने पर कर अपवंचना कर रहे हैं। इसके तमाम प्रमाण विभाग को मिले हैं। ट्रांसपोर्टरों पर जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है।