{"_id":"5c62e3a8bdec2211b705fc9c","slug":"cattle-dead-body-found-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गोवंशों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गोवंशों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ-पांव फूले
Tue, 12 Feb 2019 08:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 08:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर में मंगलवार सुबह पांच गोवंशों के अवशेष खेतों में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आनन फानन में जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर उन्हें जमीन में दफन करा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी रामकुमार की बाग में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे थे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार मवेशियों का वध कर तस्कर मांस उठा ले गए थे जबकि अवशेष को बाग में ही फेंक दिया था।
कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गोवंशियों के अवशेषों का पोस्टमार्टम करानेके बाद जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर जमीन में दफन करा दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि पांच मवेशियों के सिर बरामद हुए थे।
विज्ञापन
अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं हसनगंज के फरीदीपुर निवासी किसान रामप्यारे के दो बैल सोमवार रात चोरी हो गए थे। मंगलवार सुबह जब उसे मवेशियों के अवशेष मिलने की सूचना मिली तो वह घटनास्थल पर पहुंचा। जहां बैलोें की नाक में पड़ी रस्सी से उसने उनकी पहचान की।