{"_id":"68bf409841e0e94c8509b60b","slug":"cash-and-jewellery-stolen-from-anms-closed-house-by-cutting-the-net-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131493-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जाल काट कर एएनएम के बंद मकान से नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जाल काट कर एएनएम के बंद मकान से नकदी व जेवर चोरी
Tue, 09 Sep 2025 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सिकंदरा कस्बा के मालवीय नगर में रविवार रात को चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। जाल काटकर अंदर दालिख हुए चोर गृहस्वामी व किराएदार के कमरों से नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। सुबह घर लौटने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
मालवीय नगर निवासी कमलेश कुमारी पाल ने बताया कि वह राजपुर पीएचसी में एएनएम हैं। शनिवार को वह ड्यूटी के बाद अपने बीमार बहनोई को देखने औरैया गई थीं। रविवार को अवकाश के चलते वह वहीं रुक गईं। सोमवार सुबह घर वापस लौटने पर देखा घर की छत पर लोहे का जाल कटा पड़ा है। कमरे के दरवाजे की कुंडी काटकर अलमारी में रखी 50 हजार व जेवर चोरी कर ले गए।
वहीं इसी मकान में किराये पर रहने वाली कल्पना पाल ने बताया कि पति विमल झारखंड में रोड निर्माण कंपनी में काम करते हैं। वह पांच वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। शनिवार को वह बीमार मां को देखने राजपुर मायके गई थीं। सोमवार सुबह मकान मालिक ने जानकारी दी कि चोरी हो गई। पीड़िता ने बताया कि चोरों ने कमरे का कुंडा काटकर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये व जेवर चोरी कर ले गए हैं। सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह ने बताया कि चोरी का मामला संज्ञान में है। थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।