फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case registered against two for cutting 13 green teak trees

Kanpur News: सागौन के 13 हरे पेड़ काटने में दो पर केस दर्ज

Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two for cutting 13 green teak trees
कानपुर देहात। भोगनीपुर वन रेंज के रैगवा गांव में एक ईंट भट्ठे के पास लगे सागौन के 13 हरे पेड़ लकड़ी ठेकेदार ने चोरी छिपे कटवा लिए थे। छानबीन के बाद ठेकेदार समेत दो लोगों पर वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अमरौधा ब्लॉक के रैगवा गांव में एक ईंट भट्ठा के पास सागौन के 13 हरे पेड़ ठेकेदार ने बिना अनुमति के काट लिए थे। इसके बाद लकड़ी भी उठा ली थी। जानकारी होने पर रविवार को वन दरोगा ने जांच की तो ठूंठ मिले। इसके बाद ठूंठों की नापजोख कराई गई। जानकारी करने पर पता चला कि सागौन के पेड़ बृजेंद्र सिंह ने पुखरायां के लकड़ी ठेकेदार वीरेंद्र को बेचे थे। लकड़ी ठेकेदार ने वन विभाग की अनुमति लिए बिना ही सागौन के 13 पेड़ कटवा लिए। वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि बृजेंद्र सिंह व लकड़ी ठेकेदार वीरेंद्र पर वन अधिनियम में केस दर्ज किया गया है। जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर चार्ज सीट सीजेएम कोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed