{"_id":"629c687ba04f30539b5301b2","slug":"case-registered-against-former-mla-in-farrukhabad-on-charges-of-fake-deed-ten-people-were-made-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कराने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज, दस लोगों को बनाया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कराने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज, दस लोगों को बनाया गया आरोपी
Sun, 05 Jun 2022 01:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:56 PM IST
सार
साल 2020 में फर्जी बैनामा कराने के मामले में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पूर्व भाजपा विधायक पर भूमाफिया होने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, उनके पुत्र, बहू समेत 10 लोगों पर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाकर परिवाद दर्ज कराया गया है। शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव समैचीपुर निवासी राजाराम ने कायमगंज के गांव बरझाला निवासी भाजपा के पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, इनके पुत्र अर्जुन, पुत्रवधू सावित्री देवी, पूर्व विधायक का सरकारी अंगरक्षक व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन
इसमें आरोप है कि भाजपा के पूर्व विधायक, उनके पुत्र व बहू ने उसकी भूमि के फर्जी कागज तैयार कर 10 जनवरी 2020 को बैनामा बहू सावित्री देवी के नाम करवा लिया। इसकी जानकारी होने पर डीएम व एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व विधायक, उनके पुत्र व बहू ने अन्य आरोपियों के सहयोग से फर्जी अभिलेख से बैनामा कराई जमीन पर निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने अर्जी में पूर्व भाजपा विधायक पर भूमाफिया होने का आरोप लगाया है। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर भाजपा के पूर्व विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।
विज्ञापन