फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of slapping SP: BJYM state president gave clean chit to Etawah district president

एसपी को थप्पड़ मारने का मामला: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने इटावा जिलाध्यक्ष को दी क्लीन चिट

Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Sep 2021 07:18 PM IST
सार

इटावा में भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गये विवेक चौधरी पर पुलिस अधीक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप होने के सवाल पर भड़के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आगे बढ़ गये। जाते जाते इतना जरूर कहा कि उस कार्यकर्ता पर गलत आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
Case of slapping SP: BJYM state president gave clean chit to Etawah district president
प्रांशु दत्त द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने इटावा में एसपी को थप्पड़ मारने वाले को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के मामले में आरोपी को क्लीन चिट देते हुए कहा कि आरोप गलत हैं, कार्यकर्ता ने ऐसा कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बसपा मुखिया को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी जान बचाने वाले परिवार के सदस्य को ही जेल भेज दिया है। शनिवार को चित्रकूट दौरे पर आए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का जिले के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन


शहर के बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ता रामबाबू गुप्ता द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन बसपा की नकल नहीं है। पूरा ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ है। बसपा शासनकाल में एससीएसटी का जमकर दुरुपयोग हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में सबका बराबर सम्मान है। बसपा मुखिया मायावती ब्राह्मण विरोधी हैं। पूर्व मंत्री स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने ही बसपा मुखिया की जान बचाई थी लेकिन बाद में मायावती ने उनके ही बेटे को पार्टी से निकालकर जेल भेज दिया था।


इटावा में भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए गये विवेक चौधरी पर पुलिस अधीक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप होने के सवाल पर भड़के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष आगे बढ़ गये। जाते जाते इतना जरूर कहा कि उस कार्यकर्ता पर गलत आरोप लगे हैं। उसने ऐसा नहीं किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया और उनका काफिला आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed