फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of Sanvasini's escape from Quarantine Center in Kanpur

कानपुर में क्वारंटीन सेंटर से संवासिनी के भागने का मामला: सिपाही निलंबित, दरोगा को चेतावनी

Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case of Sanvasini's escape from Quarantine Center in Kanpur
क्वारंटीन सेंटर से भागी थी संवासिनियां - फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी स्थित क्वारंटीन सेंटर केडीए ड्रीम्स से दो संवासिनी के भागने के मामले में एसएसपी ने शनिवार रात एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। चार सिपाहियों को ड्यूटी से हटाया और एक दरोगा को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने दो होमगार्ड को डिलिस्ट कर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी है। अब सेंटर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की जिम्मेदारी थानेदार को सौंपी गई है। गुरुवार सुबह क्वारंटीन सेंटर से दो संवासिनी फरार हो गई थीं।
विज्ञापन


कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने सेंटर के पास से ही पकड़ लिया था। मामले में पुलिस ने फर्रुखाबाद निवासी रंजीत चक, प्रताप सिंह और पूती पाल को संवासिनी को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तीनों शनिवार को जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजय कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा शुभम यादव को व्यक्तिगत पत्रावली में चेतावनी दी। इसके अलावा सिपाही अवधेश कुमार, सोनी यादव, सानिया और शीतू सिंह को ड्यूटी से हटाकर अर्दली रूम भेजा गया है। वहीं एसएसपी ने दो होमगार्ड बृजभान और अजय पाल को डिलिस्ट कर दिया है। साथ ही ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed