फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of recovering 40 thousand from businessman in Kanpur, four policemen line up

हाईवे का ‘पुलिस टैक्स’: व्यापारी से 40 हजार वसूलने का मामला, चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sun, 14 Aug 2022 01:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 01:26 AM IST
सार

कर्नलगंज थाने के चार पुलिसकर्मियों ने दो सप्ताह पहले जुआ खेलने वालों पर केस दर्ज किया था। एक व्यापारी को भी उठाया था और 40 हजार रुपये की वसूली की थी। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Case of recovering 40 thousand from businessman in Kanpur, four policemen line up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कर्नलगंज थाने के चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इन पर एक व्यापारी को जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। व्यापारी की शिकायत पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच के बाद इन पर कार्रवाई की गई। विभागीय जांच एसीपी सीसामऊ निशांक शर्मा कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी अभी भी शिकायतकर्ता पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन

कर्नलगंज के लियाकत का चूड़ी का व्यापार है। लियाकत के मुताबिक 26 जुलाई को दोस्त बबलू, सीबू, सलमान समेत छह लोगों के साथ घर पर पत्ते खेल रहे थे। तभी कर्नलगंज थाने के हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, सिपाही बलवेंद्र पाल, श्याम सिंह व धीरेंद्र वहां पहुंचे और सभी को थाने ले आए। लियाकत का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनसे एक लाख रुपये की मांग। असमर्थता जताने पर नई सड़क हिंसा मामले में जेल भेजने की धमकी दी और बाद में 40 हजार रुपये वसूलकर छोड़ा गया।

विज्ञापन

10-15 हजार इनसे भी वसूले
बबलू, सीबू, सलमान समेत अन्य पांच पर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थाने से जमानत देने का हवाला देकर इन पांचों से भी 10-15 हजार रुपये वसूल लिए। एसीपी सीसामऊ ने सभी के बयान दर्ज किए। इसके बाद कार्रवाई की गई। हालांकि ज्वाइंट सीपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह के दबाव में नहीं आना है। जो पुलिसकर्मी इसमें दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक लाख मांगे, 40 हजार में डील
कर्नलगंज निवासी चूड़ी कारोबारी लियाकत के मुताबिक एक सप्ताह पहले वह दोस्तों के साथ बैठकर रमी खेल रहे थे। तभी कर्नलगंज थाने के चार पुलिसकर्मी आए। सभी को थाने ले गए। आरोप है कि उनसे एक  लाख रुपये की मांग की गई। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये देकर वह छूटे। आरोप यह भी है कि अन्य उनके दोस्तों से भी 10-15 हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed