फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Case of raping a minor in Farrukhabad, rape victim got medical treatment, accused arrested

Farrukhabad: नाबालिग से दरिंदगी का मामला! दुष्कर्म पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

Farrukhabad Crime: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपी ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंसा और हाथ-पैर बांधकर दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Case of raping a minor in Farrukhabad, rape victim got medical treatment, accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाथ-पैर बांधकर 14 वर्षीय किशोरी से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। बयानों के लिए न्यायालय में पेश किया। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने बाबा और दादी के साथ रहती है।

विज्ञापन

उसके माता-पिता गांव से कुछ दूर सड़क किनारे मकान में रहते हैं। सोमवार भोर में किशोरी घर में अकेली थी। उसके बाबा व दादी खेत पर चले गए। इसी दौरान छत के रास्ते पड़ोसी युवक घर में घुस गया। युवक ने किशोरी के हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

बाबा और दादी घर लौटे, तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो दादी ने पड़ोस की छत से जाकर दरवाजा खोला। किशोरी बेहोश पड़ी थी। आरोपी युवक छत के रास्ते भाग गया। किशोरी के बाबा ने आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
 पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद बयानों के लिए न्यायालय में पेश किया। बता दें कि क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को भोर में 14 वर्षीय किशोरी के बाबा व अन्य परिजन खेत में गेहूं की थ्रेसिंग कराने चले गए।

युवक छत के रास्ते से भाग गया था
घर में किशोरी अकेली थी। उसी गांव का युवक छत के रास्ते से घर में घुस आया। युवक ने किशोरी के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी के बाबा घर लौटे, तो उन्होंने किशोरी के हाथ पैर बंधे देखे। वहीं, आरोपी युवक छत के रास्ते से भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed