{"_id":"5fda4bbfd1aecd08dc2dccb2","slug":"case-of-rape-of-russian-woman-colonel-was-pressuring-husband-and-wife-this-truth-was-revealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला: पति-पत्नी पर समझौते का दबाव बना रहा था कर्नल, सामने आया ये सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला: पति-पत्नी पर समझौते का दबाव बना रहा था कर्नल, सामने आया ये सच
Thu, 17 Dec 2020 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत
- फोटो : amar ujala
रूस की महिला से दुष्कर्म का आरोपी कर्नल वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पीड़ित से फोन पर मामला रफा-दफा करने को कह रहा था। यहां तक कि माफी भी मांग रहा था। परिजनों व अन्य परिचितों के जरिये पीड़िता व उसके पति पर समझौता करने का दबाव भी बनाया। उनको दस से अधिक काल कीं।
पुलिस की जांच में पता चला कि वारदात के बाद कर्नल नीरज गहलोत ने पीड़िता के पति से कई बार फोन पर बातचीत की। इस दौरान वो कह रहा था कि उसने कुछ नहीं किया। उसको माफ कर दो। उसने ये भी कहा कि जो भी बात हो बैठकर उसको सुलझा लेंगे। केस न दर्ज कराएं। इसकी एक दर्जन कॉल रिकॉंर्डिंग भी हैं।

इसके बाद जब पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवा दी तो कर्नल ने दूसरा रास्ता अपनाया। उसने अपने परिजनों व एक दो परिचितों से कहा कि किसी तरह से समझौता कराएं। कुछ लोगों ने पीड़िता के पति को फोन पर समझौता करने का दबाव बनाया लेकिन वो नहीं माने।
रिकवर कराए जा रहे फोटो
सीओ कैंट ने बताया था कि पीड़िता के बेटे ने मोबाइल में फोटो क्लिक कर ली थीं। पुलिस को सभी फोटोग्राफ नहीं मिल सके हैं। कुछ फोटो डिलीट कर दिए गए हैं। पुलिस अब उन फोटो को रिकवर कराने का प्रयास कर रही है। ये आरोपी के खिलाफ अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं।
मैंने कुछ नहीं किया, झूठा केस दर्ज कराया
पुलिस की पूछताछ में आरोपी कर्नल ने आरोपों को झूठा बताया है। पुलिस के मुताबिक कर्नल का कहना था कि उस रात पीड़िता का पति शराब के नशे में था। किसी बात पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पैसे ऐंठने के लिए उस पर आरोप लगा दिया। उस पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।