फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Case of rape of girl student in Kannauj, left school after being disturbed by molestation

कन्नौज में छात्रा से दुष्कर्म का मामला: छेड़छाड़ से परेशान होकर छोड़ दिया था स्कूल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Wed, 10 Aug 2022 10:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 Aug 2022 10:23 PM IST
सार

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि छेड़छाड़ से परेशान होकर उसने स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और  आरोपी की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Case of rape of girl student in Kannauj, left school after being disturbed by molestation
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी उमर्दा स्थित प्राइवेट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी।

विज्ञापन

गांव का ही शैलेंद्र उर्फ छोटू और उसके साथी आए दिन स्कूल जाते समय किशोरी पर फब्तियां कसते थे और छेड़छाड़ करते थे। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी की पढ़ाई बंद करा दी थी और पुलिस को भी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

किशोरी के पिता के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग नौ बजे किशोरी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली थी। उसके पीछे छोटी बहन भी गई थी। कुछ ही दूरी पर गांव के शैलेंद्र उर्फ छोटू ने किशोरी को दबोचकर मुंह दबा दिया और घसीटकर प्राथमिक स्कूल के पास ले गया और दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बुधवार सुबह किशोरी के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed