{"_id":"6356ccf8c1ab635e733be0cd","slug":"case-of-rape-of-14-year-old-girl-in-kannauj-police-are-interrogating-six-youths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला: पीड़िता की हालत में सुधार, सीसीटीवी से हुई एक आरोपी की पहचान, तलाश जारी
Tue, 25 Oct 2022 12:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:42 PM IST
सार
कन्नौज जिले में गुरसहायगंज के सर्किट हाउस में एक बालिका मरणासन्न मिली थी। मामले में पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करते एएसपी अरविंद कुमार, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज में सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हालात में मिली बालिका की सेहत में सुधार है। अभी बालिका बोलने में असमर्थ है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस एक युवक की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि गुरसहायगंज कस्बा के एक मोहल्ला निवासी गट्टा और बतासा व्यापारी की 14 वर्षीय बेटी रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाजार गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। छानबीन के दौरान वह सर्किट हाउस में खून से लथपथ मरणासन्न हाल में वह मिली।
विज्ञापन
बालिका का कानपुर के नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार बालिका की हालत ठीक है, अभी तक उसने आंखें नहीं खोलीं हैं। वहीं पुलिस कस्बे में जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छह युवकों से पूछताछ कर रही हैं, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा सका।
विज्ञापन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। गुरसहायगंज के सर्किट हाउस परिसर में 14 साल की एक बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में दुष्कर्म कर बालिका की हत्या के प्रयास की बात सामने आई है।