फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of making old man young: Charge sheet filed against cheating couple

बूढ़े को जवान बनाने का मामला: ठगी करने वाले दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 30 लाख की ठगी सामने आई

Sun, 02 Feb 2025 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 11:57 PM IST
सार

Kanpur News: बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। विवेचक ने 14 लोगों ने बयान दर्ज किए। कुल 30 लाख की ठगी सामने आई है। 

विज्ञापन
Case of making old man young: Charge sheet filed against cheating couple
बुजुर्ग से जवान बनाने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल की मशीन से बूढ़े को जवान बनाने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती के खिलाफ किदवईनगर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। विवेचना में सामने आया है कि मशीन लोहा वेल्डिंग करने वाले एक शख्स ने शहर में ही बनाई थी। विवेचना में ठगी 35 करोड़ की नहीं, बल्कि 30 लाख रुपये की होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने 14 लोगों बयान दर्ज करने साथ ही अन्य साक्ष्यों को चार्जशीट का आधार बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 600 पन्ने की चार्जशीट दाखिल की है। बीते साल 20 सितंबर को स्वरूपनगर निवासी रेनू सिंह चंदेल ने किदवईनगर थाने में राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें दावा किया गया था कि 500 लोगों को बूढ़े से जवान बनाने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी की गई है। मामले की विवेचना के लिए तत्कालीन डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने एसआईटी गठित की थी। विवेचना के दौरान विवेचक ने मशीन तैयार करने वाले शहर के एक वेल्डर को ढूंढ निकाला। उसने विवेचक को बताया कि वो जिस एसी प्लांट वाले ठेकेदार के लिए काम करता है उसके कहने पर यह मशीन उसी ने बनाई थी। उसके बयान भी पुलिस ने अंकित किए हैं। इसके अलावा विवेचक ने इसमें 14 गवाहों को शामिल किया गया। इसमें से तीन से चार गवाह ठगी के शिकार लोग थे।
विज्ञापन


अब तक सीएमओ ने रिपोर्ट नहीं दी
घटना की विवेचना कर रही एसआईटी ने मशीन को लेकर सीएमओ से जांच कराकर रिपोर्ट देने के लिए अनुरोध किया था। इसका पत्राचार भी हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब तक सीएमओ की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने पर उसे पूरक चार्जशीट के साथ दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed