फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of kidnapping, conversion and marriage in Fatehpur, the girl refused medical

अपहरण, धर्मांतरण...फिर निकाह: युवती ने किया मेडिकल से इनकार, दो आरोपियों को भेजा गया जेल, जानें पूरा मामला

Sun, 11 Dec 2022 05:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Dec 2022 05:54 AM IST
सार

असोथर थाना क्षेत्र में आठ माह पहले अगवा युवती का गुरुवार को धर्मांतरण और निकाह किया जा रहा था। निकाह की भनक लगने पर ऐन मौके पर युवती की मां पहुंच गई। दोनों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की। वहीं,युवती ने मेडिकल से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Case of kidnapping, conversion and marriage in Fatehpur, the girl refused medical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में अपहरण और धर्मांतरण की शिकार युवती ने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया है। अपहरण, धर्मांतरण और निकाह कराने के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के सातोपीत गांव की एक हिंदू लड़की का छह महीने पहले अपहरण किया गया था। आठ दिसंबर को धर्मपरिवर्तन कर युवती का निकाह कराया जा रहा था। जानकारी होने पर युवती की मां ने मौके पर जाकर हंगामा कर दिया। युवती की मां के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का अपहरण करने वाले अंसारी अहमद और निकाह कराने आए मौलवी कल्लू उर्फ लल्लू को गिरफ्तार लिया था। दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी अंसारी की मां  सहरून निशां, भाई नौशाद, दिलशाद, अली, भाभी याशमीन बानो, बहन बड़की, तहखन निशा, भोला मसूद फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने मेडिकल कराने से किया इनकार
उनकी तलाश में पुलिस ने सातोंपीत, सातोंजोगा, थरियांव और शहर में छापे मारे हैं। विवेचक विनोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित युवती को नौ दिसंबर को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। युवती ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया है।

बता दें कि थाना क्षेत्र में आठ माह पहले अगवा युवती का गुरुवार को धर्मांतरण और निकाह किया जा रहा था। निकाह की भनक लगने पर ऐन मौके पर युवती की मां पहुंच गई। उसने हंगामा किया, तो युवक पक्ष के लोगों ने महिला से भी मारपीट की। पुलिस दोनों को थाने लेकर आई।

10 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस ने मौलवी समेत 10 लोगों पर धर्मपरिवर्तन समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मौलवी और निकाह करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को असोथर थाने के सातोंपीत निवासी अंसारी अहमद बहला फुसलाकर ले गया था।

युवती की मां ने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सातोंपीत गांव में युवती का धर्मपरिवर्तन के बाद अंसारी अहमद के साथ शाम को निकाह कराया जा रहा था। इसकी बेटी ने मां को सूचना दी। बेटी की खोजबीन करते मां सातोंपीत पहुंच गई। महिला ने निकाह रोकने के लिए कहा।

इस बात को लेकर अंसार पक्ष ने हंगामा किया। उसके साथ मारपीट, छेड़खानी की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मां-बेटी को थाने लेकर आई। महिला की तहरीर पर अंसारी अहमद, मौलवी लल्लू को हिरासत में लिया।

पुलिस ने अंसारी, मौलवी लल्लू, मां सहरून निशा सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि अपहरण, मारपीट, छेड़खानी, धर्मपरिवर्तन, गाली गलौज और बलवा की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed