फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case of illegal recovery of nurse in Banda district, delivery done by wearing foil in the rain

नर्स की अवैध वसूली: एक हजार रुपये न देने पर थमाया रेफर का पर्चा, बारिश में पन्नी ओढ़ाकर करवाया गया प्रसव

Thu, 15 Sep 2022 06:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Sep 2022 06:16 PM IST
सार

अतर्रा कस्बे की सीएसची में गर्भवती का प्रसव कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। दरअसल, एक हजार रुपये नहीं देने पर नर्स ने प्रसूता को रेफर का पर्चा थमा दिया। इसके बाद बारिश में पन्नी ओढ़ाकर प्रसव करवाया गया।

विज्ञापन
Case of illegal recovery of nurse in Banda district, delivery done by wearing foil in the rain
नर्स की करतूत बताती प्रसूता की जेठानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में अतर्रा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई प्रसूता द्वारा एक हजार रुपए की मांग पूरी नहीं करने पर स्टॉफ नर्स ने बिना प्रसव कराये अस्पताल से रेफर कर दिया। इस बीच घर जा रही प्रसूता ने बीच सड़क पर बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन

वहां मौजूद महिलाओं ने बारिश के दौरान प्लास्टिक की पन्नी को ओढ़ाकर प्रसव कराया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे मरीज के तीमारदार और नर्स के बीच तीखी नोकझोक हुई। परिजनों ने नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामला बुधवार की देर शाम करीब सात बजे का है।
विज्ञापन

बदौसा रोड पर स्थिति तहसील के नजदीक राजा तालाब मुहल्ला निवासी गर्भवती छोटी को प्रसव पीड़ा होने पर उनकी जेठानी नीतू व अन्य पारिवारिक सदस्य सीएचसी में भर्ती कराने के लिए गये। यहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर सहित स्टाफ नर्स ने प्रसूता छोटी को भर्ती करने के बाद तीमारदारों से अस्पताल के सामने खुले प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवाई मंगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एक हजार रुपये प्रसव कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे। छोटी के गरीब परिजनों ने एक हजार रुपये देने से इनकार कर दिया। इस पर नर्स उग्र होकर लड़ाई में आमादा हो गई और प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर का पर्चा थमाते हुए तत्काल जाने को कहा। कई बार आग्रह करने के बाद भी डॉक्टर और स्टाफ नर्स नहीं माने तो भर्गवती के परिजनों ने अवैध उगाही होने पर जमकर हंगामा काटा। 

सड़क पर दुकानदारों से ली सहायता
वहीं छोटी घर ले जाते समय रेलवे पटरी के नजदीक खुले आसमान के नीचे प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया। इस दौरान बारिश होने के चलते साथ में मौजूद महिलाओं ने अगल-बगल दुकानदारों से आनन फानन बरसात की पन्नी ओढ़ाकर प्रसव कराया।

रुपए नहीं दिए, तो प्रसव कराने से किया इनकार
छोटी की जेठानी नीतू ने नर्स की करतूत उजागर करते हुए बताया उनकी देवरानी छोटी को प्रसव कराने के लिए सीएचसी में आए थे, जहां पर ड्यूटी में तैनात नर्स एवं महिला डॉक्टर ने प्रसूता को देखते हुए अस्पताल से बाहर का पर्चा लिखकर दवाई मंगाई।

इसके बाद स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के नाम पर एक हजार रुपये देने की मांग किया, जब हमने अपनी तंगहाली बताई तो वहां मौजूद स्टाफ नर्स व महिला डॉक्टर उग्र हो गए और लड़ाई में आमादा हो गए। एक हजार रुपये की मांग को पूरी न करने पर उन्होंने जिला अस्पताल का रेफर का पर्चा थमा दिया और अस्पताल से भगा दिया।

जांच कराकर कार्रवाई करेंगे
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने कहा मामला संज्ञान में आया है। संबंधित नर्स सहित अन्य के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने सीएससी प्रभारी को जरिए फोन द्वारा फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed