फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of fraud of crores from international fake call center

अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर से करोड़ों की ठगी का मामला: पांच हजार अमेरिकी नागरिकों का डाटा मिला, सीबीआई को भेजा

Wed, 18 Aug 2021 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Aug 2021 10:05 PM IST
सार

काकादेव में चल रहे कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ कर दस करोड़ की ठगी का खुलासा किया था।
मास्टर माइंड जसराज सिंह के दिल्ली स्थित घर से पुलिस को कई पेन ड्राइव मिली थीं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि एक पेन ड्राइव से पांच हजार अमेरिकी नागरिकों का डाटा मिला है।

विज्ञापन
Case of fraud of crores from international fake call center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर केे जरिये अमेरिकी नागरिकों को ठगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सरगना जसराज सिंह के पास से बरामद पेन ड्राइव का डाटा रिकवर होने पर पांच हजार अमेरिकी नागरिकों का डाटा मिला है।
विज्ञापन


इनमें बैंक खाते से लेकर निजी जानकारियां भी हैं। क्राइम ब्रांच ने सीबीआई को जानकारी देते हुए डाटा भेज दिया है। सीबीआई इंटरपोल की मदद से अमेरिकी सरकार को इसकी जानकारी देगी। काकादेव में चल रहे कॉल सेंटर का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ कर दस करोड़ की ठगी का खुलासा किया था।
विज्ञापन


मास्टर माइंड जसराज सिंह के दिल्ली स्थित घर से पुलिस को कई पेन ड्राइव मिली थीं। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि एक पेन ड्राइव से पांच हजार अमेरिकी नागरिकों का डाटा मिला है। इसमें उनका बैंक खाते का पूरा विवरण, ई-मेल, मोबाइल नंबर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी समेत अन्य अहम जानकारियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके जरिये ठग आसानी से उनके खातों से रकम पार करते थे। डीसीपी ने बताया कि ये डाटा जसराज को उसके अमेरिकी साथी थॉमस ने उपलब्ध कराया है। इसकी जानकारी सीबीआई को दी गई है। इंटरपोल अमेरिकी सरकार से समन्वय बनाकर इस जानकारी को साझा करेगी। जिससे थॉमस पर भी शिकंजा कस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed