फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of finding dead body of lover-girlfriend in Unnao, viscera secured, forensic lab will be investigated

Unnao: मृत महिला और प्रेमी के शरीर में नहीं मिली चोट, सुरक्षित किया गया विसरा, फोरेंसिक लैब से कराई जाएगी जांच 

Tue, 05 Jul 2022 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Jul 2022 01:48 PM IST
सार

हसनगंज थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने के मामले में जहर से मौत की बात सामने आई है। डॉक्टरों के अनुसार जहर से गले की नस में खून का संचार बंद होने से चेहरे काले पड़े हैं।

विज्ञापन
Case of finding dead body of lover-girlfriend in Unnao, viscera secured, forensic lab will be investigated
मृतक अनुज के घर गुमसुम बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज के नारीखेड़ा गांव जंगल में मिले महिला और उसके प्रेमी युवक के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में दोनों की मौत शरीर में जहर फैलने से हुई  है। शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का शुक्लागंज श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि सुरक्षित किए गए विसरा की फॉरेंसिक लैब में जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा मूसेपुर के मजरा नारीखेड़ा गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर शनिवार को चारागाह की जमीन पर पड़े मिले शांति (27) और पड़ोसी युवक अनुज सिंह (24) के शव का रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियो ग्रॉफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों के शरीर में कोई चोट नहीं मिली। जिससे उनकी मौत होने की पुष्टि होती। डॉक्टरों ने जहर से मौत की संभावना जताई है। दोनों के शव का विसरा सुरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान सीओ हसनगंज आरके शुक्ला, कोतवाल व चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि दोनों के विसरा की फॉरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी।पोस्टमार्टम करने वाले पैनल में डॉ. आशुतोष वाषर्णेय, डॉ. फैजल और मो. अहमद अली शामिल रहे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्रॉफी भी कराई गई है।

विज्ञापन

मामा के साथ ननिहाल गई मासूम प्रियांशी 
मां शांति की मौत के बाद से रो-रोकर बेहाल उसकी दो साल की बेटी प्रियांशी को संभाल रहे परिवार और गांव के लोगों की आंखे नम हो गईं। मासूम बच्ची बार बार मां को पुकारती रही। उस मासूम को इसका आभास भी नहीं है कि उसकी मां अब हमेशा के लिए उससे दूर चली गई है। बच्ची को उसके मामा संतोष अपने साथ लेकर गए हैं।

विज्ञापन

बाएं  पैर से दिव्यांग था अनुज
पोस्टमार्टम हाउस में मिले मृतक अनुज के पिता महेश ने बताया कि बेटा बाएं पैर से दिव्यांग था। वह दौड़ नहीं सकता था। 28 जून को सुबह उसने बाल कटवाने के लिए रुपये मांग थे। उसे 100 रुपये दिए थे। दोपहर में वह घर आया और बचे 50 रुपये खिड़की पर रख दिए। उसके खाना खाया और आराम करने लगा। रात में कितने समय घर से निकला इसका पता नहीं चल पाया।

गांव में पसरा रहा सन्नाटा 
मृतक अनुज के पिता महेश के मुताबिक पूरे गांव में सिर्फ 15 घर हैं। जिसमें दो रैदास बिरादरी, पांच जमेल ठाकुर व आठ घर पासवार बिरादरी के हैं। घटना के बाद से गांव की गलियां सूनी रहीं। पूरे गांव में सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। 

गांव में तैनात रही पुलिस 
कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामला एक ही गांव पड़ोस का होने से एहतियात के तौर पर फोर्स की तैनाती की गई है। समय-समय पर मैं खुद जाकर गश्त कर रहा हूं और पूरी परिस्थितियों में नजर रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed