फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Case of embezzlement of Rs 36 lakh, three bank employees including cashier arrested, sent to jail for 14 days

बांदा: 36 लाख के गबन का मामला, कैशियर समेत तीन बैंककर्मी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 21 Sep 2023 08:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 08:42 PM IST
सार

Banda News: जांच के लिए गठित टीम ने बिना अधिकार पत्र अथवा चेक के ग्राहकों के खाते को डेबिड कर नीरज त्रिपाठी और शाखा प्रबंधक विजय शुक्ला समेत तीन लोगों ने 31 लाख 53 हजार का गबन किया गया था। साथ ही 63,734 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई।  

विज्ञापन
Case of embezzlement of Rs 36 lakh, three bank employees including cashier arrested, sent to jail for 14 days
गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में को-ऑपरेटिव बैंक, ओरन शाखा में गबन के मामले में लखनऊ की टीम ने बैंक कैशियर समेत तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में 36 लाख का गबन हुआ था।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए लखनऊ की टीम ने बिसंडा थाना पुलिस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।  जिला सहकारी बैंक की ओरन शाखा में वर्ष 2017 में गबन का यह मामला प्रकाश में आया था। बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक उदरेज कुमार ने अगस्त 2017 में बिसंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

उसमें बताया था कि 17 अगस्त को कैश लेने मुख्यालय का वाहन जाने पर ओरन ब्रांच कैशियर नीरज त्रिपाठी फरार हो गए थे। 18 अगस्त को उप महाप्रबंधक ने आनन-फानन इसकी जांच की और मामला गंभीर बताते हुए विस्तृत जांच कराने को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गबन और वित्तीय अनियमित्तता में पाए गए थे दोषी
जांच के लिए गठित टीम ने बिना अधिकार पत्र अथवा चेक के ग्राहकों के खाते को डेबिड कर नीरज त्रिपाठी और शाखा प्रबंधक विजय शुक्ला समेत तीन लोगों ने 31 लाख 53 हजार का गबन किया गया था। साथ ही 63,734 रुपये की वित्तीय गड़बड़ी पाई गई।  इसी दौरान प्रभारी शाखा प्रबंधक सर्वेश तिवारी के साथ कैशियर नीरज त्रिपाठी के साथ 4 लाख 19 हजार 900 रुपये का गबन और 2047 रुपये की वित्तीय अनियमित्तता के दोषी पाए गए।  

कैशियर समेत तीन बैंककर्मी गिरफ्तार
सात नंवबर 2017 को प्रबंधक विजय शुक्ला, प्रभारी शाखा प्रबंधक सर्वेश तिवारी और कैशियर नीरज त्रिपाठी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई। लखनऊ से आई को-ऑपरेटिव सेल की टीम ने गुरुवार को कैशियर नीरज त्रिपाठी, प्रभारी कैशियर जग प्रसाद व एक अन्य कर्मी हरी प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed