फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of wife and son of resident rickshaw driver, After mother sons remains are safe, case registered

Kanpur: मां के बाद बेटे का विसरा सुरक्षित, पिता पर पत्नी और मासूम की हत्या का केस दर्ज, एसीपी ने कही ये बात

Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

Kanpur News: शनि और विनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने दोनों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों का बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Case of death of wife and son of resident rickshaw driver, After mother sons remains are safe, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में पिता पर मां की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाने वाले बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने के आरोपी रिक्शा चालक पिता पर आखिरकार कल्याणपुर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के बाद मृतक की नानी की तहरीर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले मां की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाकर आरोपी को क्लीन चिट दे दी थी।

विज्ञापन

मूलरूप से ककवन थानाक्षेत्र के सकरवां गांव निवासी रिक्शा चालक धर्मेंद्र कल्याणपुर के कश्यपनगर में पत्नी विनीता (28) व बेटे शनि (8) और चार साल की बेटी प्रीति के साथ रहता था। 11 जुलाई की रात संदिग्ध हालात में विनीता की मौत हो गई थी। बेटे शनि और बेटी प्रीति ने पिता पर ही मां को बेरहमी से पीटने और साड़ी से गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में भी ले लिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर उसे छोड़ दिया। साथ ही पुलिस के दखल की चलते ही शनिवार को वह कानपुर देहात के मैथा स्थित ससुराल गया और दोनों बच्चों को अपने साथ ककवन स्थित अपने गांव ले गया। हालांकि देर रात दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीति की हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिसरा को विस्तृत जांच के लिए भेजा जा रहा है
शनि की मौत की खबर मिलते ही आरोपी धर्मेंद्र फरार हो गया। सोमवार को शनि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने शनि की नानी रामदुलारी की तहरीर पर धर्मेंद्र के खिलाफ विनीता और शनि की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। साथ ही बिसरा को विस्तृत जांच के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट दर्ज करने में लग गया चौबीस घंटे का समय
विनीता की मौत के समय पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने व बिसरा सुरक्षित होने और तहरीर न मिलने का बहाना बनाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। लेकिन रविवार को जब शनि की मौत के बाद नानी रामदुलारी ने धर्मेंद्र के खिलाफ तहरीर दी, तो पुलिस को उसपर केस दर्ज करने में चौबीस घंटे का समय लग गया। सोमवार शाम को पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर सकी।

तहरीर में रामदुलारी ने लगाए हैं ये आरोप
शनि की नानी रामदुलारी की ओर से दी गई तहरीर में धर्मेंद्र पर पत्नी व बेटे दोनों की हत्या का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि विनीता की हत्या के बाद पुलिस के दबाव में धर्मेंद्र से समझौता हो गया और वह बच्चों को अपने साथ घर ले गया। शनिवार रात करीब 9ः30 बजे कल्याणपुर से वह ककवन स्थित अपने गांव जाते समय उसने बच्चों को जहरीला पदार्थ मिलाकर नमकीन व चाय पिलाई। इसी के बाद देर रात दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई और शनि की मौत हो गई।

फोरेंसिक लैब में खुलेगा मां-बेटे की मौत का राज
शनि और विनीता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने दोनों का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों का बिसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही कारण पता चल सकेगा और उसके आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।

पुलिस ने कराया था समझौता
रामदुलारी का आरोप है कि विनीता की हत्या के बाद पुलिस ने ही दबाव बनाकर धर्मेंद्र से ननिहाल पक्ष का समझौता कराया। साथ ही दोनों बच्चों को आरोपी को सौंपने की बात भी पुलिस के सामने ही तय हुई। पुलिस अगर दबाव न बनाती और विनीता की हत्या के मामले में ही धर्मेंद्र पर कार्रवाई कर लेती तो शनि जिंदा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed