फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of death of a young man in Jalaun

जालौन: प्रेम प्रसंग के चलते मारपीट कर युवक को छत से फेंका, मौत

Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
case of death of a young man in Jalaun
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते छत से फेंके गए युवक की मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि क्षेत्र के ग्राम खोड़ निवासी शाह आलम (25) का पड़ोस की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी पर बीते दिनों इकरार ने पुलिस के सामने प्रेम-प्रसंग खत्म कराकर समझौता करा दिया था। शाह के पिता इकरार का आरोप है कि सोमवार की देर रात लड़की के घरवाले आए और छत पर बेटे के साथ मारपीट करते हुए उसे नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


जिससे बेटे के सिर पर सरिया घुस गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। बेटे को सीएचसी से जिला अस्पताल फिर कानपुर रेफर किया गया। जहां मंगलवार की देर रात शाह ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ सिर्फ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक मारपीट की दर्ज रिपोर्ट को गैर इरादतन हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed