फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Case of damage to religious place in Hamirpur, people of Muslim society reached Kotwali

धार्मिक स्थान क्षतिग्रस्त करने का मामला: मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे कोतवाली, अराजकतत्वों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 26 Nov 2022 04:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Nov 2022 04:19 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में मुस्लिम समाज में धार्मिक स्थान के क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोश है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Case of damage to religious place in Hamirpur, people of Muslim society reached Kotwali
राठ कोतवाली में एसडीएम को मामले की जानकारी देते शहर इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र में पेश इमाम सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने अराजकतत्वों पर धार्मिक स्थान ध्वस्त करने का आरोप लगाया। कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

शहर पेश इमाम मौलाना शाकिर अली बरकाती ने कहा राठ उत्तर में गाटा संख्या 912 रकवा 11 डिस्मिल में मुस्लिम समाज की पुरानी ईदगाह नाम से मस्जिद मौजूद है। वक्फ बोर्ड के गजट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रकाशित 1988 ई. के क्रमांक 114 पर दर्ज है।
विज्ञापन

आरोप लगाया शुक्रवार को कुछ अराजकतत्व स्थान को क्षतिग्रस्त कर रहे थे। प्रशासन के हस्तक्षेप से पहले ही ईदगाह मस्जिद को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे समाज में भय एवं आक्रोश व्याप्त है। अराजकतत्वों के इस कृत्य से शांति भंग होने की प्रबंल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने व ईदगाह मस्जिद को पुन: स्थापित कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed