फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of conversion of woman in Fatehpur

फतेहपुर: महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को जल्द रिमांड पर लेने की तैयारी, धर्मांतरण के बाद नाम रखा रुखसाना

Sat, 02 Apr 2022 07:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Apr 2022 07:41 PM IST
सार

पुलिस ने गाजियाबाद स्थित मस्जिद का निकाहनामा भी बरामद किया। अब धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी की तलाश पुलिस को है। मस्जिद में जांच के बाद निकाहनामा की भी तस्दीक होगी। पुलिस ने कोर्ट में हसन मोहम्मद के लिए रिमांड अर्जी दाखिल की है।

विज्ञापन
Case of conversion of woman in Fatehpur
 हसन मोहम्मद उर्फ मोनू  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में महिला का धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी को पुलिस जल्द ही रिमांड पर ले सकती है। उससे पूछताछ के बाद धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी की तलाश होगी। मस्जिद से निकाहनामा की भी तस्दीक हो सकेगी। ललौली थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला को पड़ोसी हसन मोहम्मद उर्फ मोनू 17 मार्च को बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया था।
विज्ञापन


गाजियाबाद की एक मस्जिद में महिला का धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। पुलिस ने दिल्ली से हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। महिला के बयान के आधार पर 31 मार्च को युवक के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने, रुपये मांगने और धमकी का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने गाजियाबाद स्थित मस्जिद का निकाहनामा भी बरामद किया। अब धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी की तलाश पुलिस को है। मस्जिद में जांच के बाद निकाहनामा की भी तस्दीक होगी। पुलिस ने कोर्ट में हसन मोहम्मद के लिए रिमांड अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड स्वीकृत होने पर पुलिस कार्रवाई में तेेजी लाएगी। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेने की प्रकिया शुरू की गई है। रिमांड मिलने के बाद पूछताछ की जाएगी और मौलवी की तलाश हो सकेगी।

धर्म परिवर्तन के बाद नाम रखा रुखसाना
पुलिस को मिले निकाहनामा में दो गवाहों के नाम-पता के साथ 5,786 रुपये मेहर की रकम का भी जिक्र है। महिला का नाम रुखसाना परवीन परिवर्तित किया गया है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान मौलाना के हाथ आने पर गवाहों तक पहुंचा जा सकता है। मामले में और भी लोगों के तार जुड़े हो सकते हैं।

धर्मांतरण में पकड़ा जा चुका है उमर गौतम   
करीब छह माह पहले एसटीएफ ने धर्मांतरण के आरोप में जेल में बंद मौलाना उमर गौतम को पकड़ा था। उमर थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां पंथुआ गांव का ही रहने वाला है। खुद का धर्मांतरण कराया था। उसके बाद कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराया था। वह दिल्ली में रहता था।

जिले के कई मामलों में मौलाना उमर गौतम का भी नाम आया। शहर के नुरुलहुदा इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका कल्पना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल में धर्म परिवर्तन के लिए उमर गौतम लोगों को प्रेरित करता था। मामले के बाद गाजीपुर थाना क्षेत्र में नेपाली मौलवी पकड़ा गया। उस पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा है। इसके बाद करीब छह-सात धर्म परिवर्तन के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed