फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Case of alleged conversion in Fatehpur, 26 arrested, VHP and Bajrang Dal protest

फतेहपुर में धर्मांतरण का मामला: पादरी समेत 55 पर मुकदमा, 26 गिरफ्तार, विहिप और बजरंग दल का विरोध

Fri, 15 Apr 2022 09:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Apr 2022 09:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में धर्मांतरण का एक और बड़ा मामला सामने आया, जिस पर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चर्च का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 80 लोगों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन
Case of alleged conversion in Fatehpur, 26 arrested, VHP and Bajrang Dal protest
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हरिहरगंज चर्च में धर्मांतरण के मामले में शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई चली। चर्च से रात करीब 80 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसमें महिलाओं और बच्चों को देर रात छोड़ दिया गया। विहिप के सहमंत्री की तहरीर 35 नामजद और 20 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन

चर्च में धर्मांतरण कराए जाने के मामले में गुरुवार शाम विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे थे। चर्च में मौजूद लोगों का धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाया था और गेट पर ताला लगा दिया था। हंगामे की सूचना पर एडीएम विनय कुमार पाठक, सीओ सिटी डीसी मिश्रा पहुंचे थे। चर्च के अंदर मौजूद करीब 80 लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई। महिलाओं और बच्चों को छोड़ा गया। करीब रात 12 बजे विहिप के सहमंत्री हिमांशू दीक्षित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई। हिमांशू का आरोप है कि हरिहरगंज स्थित चर्च इवेजलिकल चर्च ऑफ इंडिया करीब 90 भोले-भाले हिंदुओं का धर्मांतरण को कराया जा रहा था। 

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के सामने चर्च के पादरी विजय मसीह ने स्वीकार किया कि हिंदुओं को छल-कपट व डरा धमका कर उनका धर्मपरिवर्तन कराते हैं। उनके दस्तावेजों में नाम परिवर्तित कराते हैं। धर्मपरिवर्तन की प्रक्रिया 34 दिनों से चल रही है। 40 दिन बाद पूरी हो जाती है। धर्मांतरण के लिए मिशन हास्पिटल के मरीजों और उनके तीमारदारों को बहका कर प्रयास करते हैं। हास्पिटल के कर्मचारियों की भी अहम भूमिका है। उधर,पादरी विजय मसीह ने बताया कि उनका त्योहार चल रहा है। प्रभु यीशू की प्रार्थना कर रहे थे। धर्मपरिवर्तन का आरोप गलत है। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर 26 लोगों के गिरफ्तार किया गया है।

पीछे के दरवाजे से हिंदुओं को भगाया
विहिप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि धर्मपरिवर्तन के लिए लाए लोगों के हंगामा होने पर पीछे के दरवाजे से भगाया गया है। पकड़े गए काफी लोग अपनी आईडी नहीं दिखा सके है। यह लोग धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का वीडियो बनाए थे। पुलिस के सामने ही वीडियो डिलीट किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed