फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car robbed after killing driver, wife caught husband murderer

चालक की हत्या कर लूटी कार: पत्नी के हत्थे अचानक चढ़े पति के कातिल, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 28 May 2022 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 May 2022 10:39 PM IST
सार

उन्नाव में कार चालक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी की सतर्कता से हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
Car robbed after killing driver, wife caught husband murderer
चालक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन बदमाशों ने कैब बुक करवाकर चालक (कैब मालिक) की हत्या कर दी और कार व नकदी लूट ली। बदमाशों ने बिधनू में जहां कार ठिकाने लगाई वहां पर मृतक की पत्नी पहुंच गई। महिला ने शोर मचाया और लोगों की मदद से हत्यारों को पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों को जमकर पीटा। उसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बिधनू पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूली। जिसके बाद अचलगंज पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर लेकर चली गई। नौबस्ता केबसंत विहार कालोनी निवासी विपिन पाल (40) कैब चलाते थे। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे लखनऊ के लिए ऑनलाइन बुकिंग मिली। जिसके बाद वह किदवई नगर निवासी अमित वर्मा, आयुष श्रीवास्वत व मन्नू को लेकर विपिन लखनऊ के रवाना हो गया।
विज्ञापन


कानपुर पार करने क बाद विपिन की गर्दन गमछे कस दी। उसके बाद लोहे की राड सिर पर मारी और चाकू से वार किए। नृशंसता से कार में ही उसकी हत्या कर दी। शव बंथर चौराहा से गंगाघाट जाने वाले मार्ग पर झाड़ी में फेंक कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अचलगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे विपिन की पत्नी रमईपुर स्थित एक कॉलेज में नौकरी करने जा रही थी। तभी कॉलेज के पास उन्होंने अपनी कार देखी लेकिन विपिन नहीं दिखा। तीन अन्य युवक दिखे। जैसे ही विनीता ने उनसे विपिन के बारे में पूछा वह भागने का प्रयास करने लगे। विनीता ने शोर मचाने के साथ एक को पकड़ लिया। तभी कॉलेज स्टाफ व अन्य लोग गए और तीनों पकड़ लिए गए। उन्नाव एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। 

11 हजार रुपये भी लूटे, पिता बोले हत्या क्यों की 
पोस्टमार्टम हाउस में इकलौते बेटे विपिन का शव देख पिता चंद्रपाल बदहवास हो गए। बताया कि हत्यारोपियों ने कार के अलावा बेटे की जेब में पड़े 11 हजार रुपये भी लूट लिए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सामने लाया जाए। उनसे पूछना है कि आखिर बेकसूर बेटे को क्यों मार दिया। अगर गाड़ी व पैसा चाहिए था ले लेते लेकिन हत्या तो न करते। 

पत्नी ने हिम्मत दिखाई, वरना भाग जाते हत्यारे 
कार चालक विपिन की हत्या की जानकारी जैसे ही पत्नी विनीता को पता चली वह बेहाल हो गईं। आठ वर्षीय बेटे रिशू व पांच वर्षीय विभु को कलेजे से चिपकाकर फफक पड़ीं। बताया कि उनके पति पहले एक कंपनी की कार चलाते थे। कुछ समय पहले ही खुद की कार खरीदी थी। कार की बुकिंग के जरिये ही परिवार का खर्च चलता था। 

शुरुआती दौर में पुलिस ने हादसे में मौत की बात कही 
शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत की बात कहती रही। शव की हालत व पास पड़ी ईंट में खून लगा देख लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। शव पोस्टमार्टम भेजे जाने के बाद दोपहर में जैसे ही सच का पता चला, पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने धाराओं में भी खेल किया है। षड्यंत्र रचकर चालक को लाने व शव छिपाने की धारा नहीं लगाई गई।

हर में कपड़े और गाड़ी धुली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापस कानपुर आ गए थे। रात भर इधर उधर घूमते रहे थे। इस दौरान वह जहानाबाद भी गए थे। जहानाबाद में एक आरोपी के रिश्तेदार रहते हैं। गाड़ी में खून देखकर उसके रिश्तेदार ने पनाह देने से मना कर दिया था। तब ये तीनों वहां से भीतरगांव इलाके के साढ़ से निकली रामगंगा नहर किनारे पहुंचे। यहां करीब दो घटे तक रुके। गाड़ी व खून से सने कपड़े धुले। उसके बाद वह रमईपुर पहुंचे थे। तभी पकड़ लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed