{"_id":"6803a251e5c1bcdf7c03df6a","slug":"car-rams-into-truck-from-behind-on-highway-three-people-including-a-couple-die-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, दंपती समेत तीन की मौत
Sat, 19 Apr 2025 06:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:50 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में हुए सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
महोबा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर हाईवे पर बरीपुरा गांव के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार गलत साइड में जाकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। आगे का हिस्सा डंपर में फंसने और सड़क किनारे तक घिसटने से कार सवार दंपती व बहू की मौके पर मौत हो गई, गाड़ी चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जनपद सागर के भिंड गांव निवासी सतीश मौर्या (68), अपनी पत्नी उर्मिला (56), बेटे हार्दिक (33) और बहू मोहिनी (32) के साथ रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली गए थे। वहां हार्दिक की मौसी के बेटे विनय की शादी में शामिल होने के बाद पूरा परिवार शनिवार को बलेनो कार से घर लौट रहे थे। कार हार्दिक चला रहा था। तभी हाईवे पर बरीपुरा के पास महोबा की ओर से जा रहे डंपर से कार गलत साइड में जाकर टकरा गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुन एकत्र हुई भीड़
100 से अधिक की रफ्तार होने के चलते कार का आधे से अधिक हिस्सा डंपर के नीचे घुस गया। दुर्घटना के बाद डंपर और उसमें फंसी कार सड़क किनारे खाई तक पहुंच गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुन लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलते ही एसपी पलाश बंसल, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ दीपक दुबे व कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन बुलाकर डंपर में फंसी कार को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक सतीश, उसकी पत्नी उर्मिला और बहू मोहिनी की मौत हो गई जबकि हार्दिक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।

सड़क के दोनों ओर लगा जाम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर सामने से आ रहे डंपर से टकराई। सैकड़ों की संख्या में सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। एसपी का कहना है कि डंपर और कार के अनियंत्रित होकर टकराने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी, रेस्क्यू टीम व मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचा। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।