फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car hits bike rider, death

Kanpur News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Nov 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 27 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike rider, death
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के नेहरु इंटर काॅलेज के सामने मुगल मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खोजारामपुर गांव निवासी रामऔतार ने बताया कि उसका चचेरा भाई सूबेदार (40) शनिवार को अपने भतीजे शेष नारायन के तिलक समारोह में जनपद हमीरपुर के असवार मऊ से शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर आ रहा था। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर के नेहरु इंटर काॅलेज के सामने मुगल मार्ग पर सिकंदरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सिकंदरा सीएचसी आई। वहां से हालत गंभीर होने पर सूबेदार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने हैलट के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सूबेदार की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर मृतक की पत्नी ज्ञानवती,पुत्री आशा व पुत्र बाबू सिंह के रो- रोकर हाल बेहाल हो रहे थे। सट्टी थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed