फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car damaged in collision with dumper, passengers saved

Kanpur News: डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, सवारियां बची

Mon, 11 Aug 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Car damaged in collision with dumper, passengers saved
कानपुर। जाजमऊ फ्लाईओवर पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में बैठा परिवार बाल-बाल बच गया जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


जिला जालौन के माधौगढ़ रामपुरा निवासी इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर शुक्रवार की शाम रायबरेली निवासी बहन मंगला के घर गए थे। साथ में पत्नी रजनी, बच्चे पल्लवी, पीयूष, विशाखा और चचेरा भाई सैंडी था। रविवार की सुबह घर जाने के लिए निकले थे। जाजमऊ फ्लाईओवर पर गड्ढा होने के कारण कार की गति धीमे की तभी पीछे से डंपर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश की जा रही है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed