फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car collides with bike, Kanungo dies in unnao

उन्नाव: कार ने बाइक में मारी टक्कर, कानूनगो की मौत

Sun, 31 May 2020 11:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 31 May 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, Kanungo dies in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
उन्नाव जिले में सदर कोतवाली के कब्बाखेड़ा में शुक्रवार रात कार की टक्कर से घायल बांगरमऊ तहसील में तैनात कानूनगो की कानपुर के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हो गई। बांगरमऊ तहसील में कानूनगो के पद पर तैनात उमेश चंद्र पांडेय शुक्रवार रात बाइक से अपने घर पुरवा जा रहे थे।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के दोस्तीनगर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कानूनगो गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी प्रभारी कमल दुबे ने उन्हें जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से उन्हें कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में उनकी हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें वहीं के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। तहसील कर्मियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। कानूनगो मूलत: गोरखपुर के रहने वाले थे। चौकी प्रभारी दोस्ती नगर कमल दुबे ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed