{"_id":"5f6906658ebc3e6dcb2b0c03","slug":"car-breaks-railway-gate-six-hours-jammed-on-saraiya-route-shuklganj-news-knp584023766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने रेलवे फाटक तोड़ा, सरैया मार्ग पर छह घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने रेलवे फाटक तोड़ा, सरैया मार्ग पर छह घंटे जाम
विज्ञापन
टूटे रेलवे फाटक की मरम्मत करते रेल कर्मी।
- फोटो : SHUKLGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्लागंज। सरैया रेलवे क्रासिंग बंद करते समय जल्दबाजी में निकली एक कार रेलवे फाटक को तोड़ते हुए निकल गई। जिसकी सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर गंगाघाट रेलवे स्टेशन को दी। तब तत्काल ट्रेनों को निकालने के लिए इमरजेंसी में रेलवे फाटक में स्लाइडर लगा दिया गया। करीब एक घंटे तक स्लाइडर लगा रहने से सड़क के दोनों छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई और छह घ्ंाटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
सोमवार सुबह करीब 4.45 बजे बैराज मार्ग से मरहला चौराहे की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार में रेलवे फाटक तोड़ते हुए निकल गई। ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए गेट मैन घनश्याम ने स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद स्लाइडर (इमरजेंसी रेलवे फ ाटक) लगा कर ट्रेनों को निकालना शुरू किया। इस दौरान एक घंटे तक रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी सिग्नल एंड टेलीकाम (एसएंडटी) विभाग को दी गई।
मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने रेलवे फ ाटक की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। सात बजे शुरू हुआ कार्य सुबह 10.40 बजे खत्म हुआ। इस बीच थोड़ी-थोड़ी देर में स्लाइडर को हटा कर वाहनों को निकाला जाता रहा। लेकिन आफिस व फैक्टरी जाने वालों के कारण वाहनों की संख्या अधिक रही जिससे जाम लगता रहा। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच आम राहगीरों को काफ ी दिक्कतें उठानी पड़ीं। 11 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। आरपीएफ प्रभारी गंगाघाट रेलवे स्टेशन डी.के. शर्मा ने बताया कि गेट मैन द्वारा कार का नंबर नोट कर लिया गया था। कार व अज्ञात चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेन से टकराते बची कार
जिस वक्त कार टक्कर मारते हुए रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी उसी वक्त लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (एलटीटी) भी आ गई। ट्रेन चालक की नजर रेलवे क्रासिंग के बीच पहुंची कार पर पड़ी तो उसने आउटर पर ही ट्रेन रोक दी यदि नजर न पड़ती तो बड़ा हादसा हो जाता। गेट मैन के अनुसार, इस दौरान दो मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

रेलवे क्रासिंग मार्ग पर लगा जाम- फोटो : SHUKLGANJ