फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car accident on agra lucknow expressway after bus accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे के बाद डिवाइडर से टकराई कार, दंपति घायल

Sat, 18 May 2019 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
car accident on agra lucknow expressway after bus accident
आगरा लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर कार एक्सीडेंट में पति पत्नी घायल - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सैफई थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है। गाजियाबाद के नेहरू गार्डन खोडा कालोनी निवासी अरुण कुमार पांडे अपनी पत्नी तरुणा पांडे के साथ अपनी कार से किसी काम से लखनऊ गए थे। वापस गाजियाबाद लौटते समय एक्सप्रेस-वे पर सैफई थाना क्षेत्र के गांव नला बरी के पास दूसरी कार को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार सवार दंपति घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर रास्ता साफ कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed