{"_id":"5b7db6ea42c79246353bb231","slug":"car-accident-on-agra-lucknow-express-way","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार डिवाइडर से टकराई, इसके बाद तो कारों के भिड़ने का सिलसिला ही शुरू हो गया, एयरबैग ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार डिवाइडर से टकराई, इसके बाद तो कारों के भिड़ने का सिलसिला ही शुरू हो गया, एयरबैग ने बचाई जान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कारें
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार को बारिश के चलते एक कार फिसलते हुए डिवाइडर से जा टकराई। जिससे इसके पीछे से आ रही दो अन्य कारों का भी संतुलन बिगड़ा और दोनों कार आपस में टकराते हुए पहली कार से जा भिड़ीं। हालांकि कारों में लगे एयर बैग के खुलने से कोई घायल नहीं हुआ।
नई दिल्ली के द्वारिका के सेक्टर 9 डीडीए फ्लैट नंबर 68 निवासी अभिषेक द्विवेदी मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं। बुधबार को पत्नी मधुर के साथ कार से दिल्ली से लखनऊ आ रहे थे। तालग्राम के मुंडाला के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पानी भरा होने से उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। एयर बैग खुल जाने से दोनो लोग बाल-बाल बच गए। तभी पीछे से आ रहे नोयडा सेक्टर नंबर चार निवासी पूर्व कर्नल राकेश त्रिपाठी (61) की कार उनकी कार से टकरा गई। जिससे उस कार में बैठी ऊषा त्रिपाठी (59) घायल हो गई।

Trending Videos
क्षतिग्रस्त खड़ी दो कारों में उनकी कार टकरा गई
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कारें
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच दिल्ली के करोल बाग निवासी गजेंद्र सिंह पित्नी के साथ कार से लखनऊ आ रहे थे। उनकी गाड़ी का भी सुंतलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकराते हुए पहले से क्षतिग्रस्त खड़ी दो कारों में उनकी कार टकरा गई।
पेट्रोलिंग कर रहे एनसीसी के अजय सिंह, अवनीश, नीलेश, प्रदीप ने सर्तकता दिखाकर वाहनों को लाल डंडी दिखाकर रोक चोटिल कर्नल की पत्नी ऊषा को तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा। अन्य को दूसरे वाहनों से भेजा। मौके पर पहुंचे तालग्राम थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह ने क्षतिग्रस्त कारों को तालग्राम थाने में खड़ा करा लिया है।