फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car accident news etawah

कार के चारो पहिए ऊपर और भाई बहन अंदर, बाहर निकले तो लोगों ने कहा- किसी अजूबे से कम नहीं

Sat, 24 Feb 2018 01:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Feb 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
car accident news etawah
डेमो पिक

यूपी के इटावा जिले के बसरेहर कस्बे में स्थित बंबे की पुलिया पर रेलिंग नहीं होने से गुरुवार रात करीब नौ बजे कार उसमें जा गिरी। कार का चारो पहिया ऊपर हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे के चौधराइन मोहल्ला निवासी नितिन मिश्रा अपने भाई राहुल, भूरे एवं बहन प्रिया के साथ ग्वालियर से लौट रहे थे। वे कस्बे में स्थित बंबे से निकलते वक्त ट्रक को ओवरटेक करने लगे।
विज्ञापन


बंबे में रेलिंग आदि नहीं होने की  वजह से अंदाजा नहीं मिला और कार बंबे में गिर गई। कार के चारो पहिया ऊपर हो गए। यह देख आसपास के लोग जुट गए।

किसी तरह शीशा तोड़ कर कार सवार भाई- बहनों को बाहर निकाला गया। दोनों को सही सलामत देख लोगों ने कहा कि यह किसी अजूबे से कम नहीं है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विनय दिवाकर ने बताया कि क्रेन की व्यवस्था कर कार को बाहर निकाला गया। बता दें कि बंबे की पुलिया पर रेलिंग नहीं है। इस वजह से आए दिन हादसा होता रहता है। तीन माह के अंदर पांच कारें बंबे में गिर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed