फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Candidates who got success through Abhyudaya Coaching were felicitated

Kanpur News: अभ्युदय कोचिंग से सफलता पाने वाले परीक्षार्थी सम्मानित

Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Candidates who got success through Abhyudaya Coaching were felicitated
अभ्युदय कोचिंग के सफल छात्र साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया साथ में सीडीओ अजय कुमार गौतम व अन् - फोटो : अभ्युदय कोचिंग के सफल छात्र साथ में सदर विधायक सरिता भदौरिया साथ में सीडीओ अजय कुमार गौतम व अन्य
इटावा। शहर में स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के आशा सभागार में मंगलवार को भव्य अभ्युदय अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेई एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व विशिष्ट अतिथि सीडीओ अजय कुमार गौतम ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि अभ्युदय योजना जरूरतमंद परिवार के बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है। सीडीओ ने कहा कि आज इस अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से जिले में बीते दो वर्षों में कुल 29 छात्र छात्राएं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं, जो वाकई बधाई के पात्र हैं। कहा कि छात्रों की विशेष मांग को देखते हुए सत्र 2025- 26 से एक दिवसीय परीक्षाओं जैसे पुलिस और एसएससी आदि का भी बैच प्रारंभ किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोर्स कोर्डिनेटर केपी सिंह ने बीते वर्षों की विशेष उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार शशि, डायट प्राचार्य प्रेम पाल सिंह, प्रभारी डीआईओएस जितेंद्र कुमार, प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य डाॅ. दीपक सक्सेना रहे। संचालन विज्ञान शिक्षक वीके पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed