{"_id":"6a44300b015fa6c60e0c150e","slug":"candidates-stranded-in-rain-waterlogging-and-traffic-jams-unable-to-take-ugc-net-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1572705-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बारिश, जलभराव और जाम में फंसे अभ्यर्थी, नहीं दे सके यूजीसी नेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बारिश, जलभराव और जाम में फंसे अभ्यर्थी, नहीं दे सके यूजीसी नेट
विज्ञापन
कानपुर। बारिश, जलभराव और जाम ने मंगलवार को यूजीसी नेट देने जा रहे कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छुड़ा दी। घर से समय पर निकले छात्र भी सड़क पर लगे जाम और जलभराव में फंस गए जिससे वे परीक्षा केंद्र तक तय समय पर नहीं पहुंच सके। कई अभ्यर्थियों ने एनटीए और यूजीसी को अव्यवस्थाओं की फोटो भेजकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
सुबह नौ से दोपहर 12 बजे होने वाले यूजीसी नेट के लिए सुबह सात बजे से रिपोर्टिंग शुरू हुई और 8.30 बजे गेट बंद हो गए। भैलामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर उन्नाव, कानपुर देहात सहित आसपास के जिलों के छात्र पहुंचे थे। लालबंगला निवासी डॉ. अमित निरंजन करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित भैलामऊ सेंटर के लिए सुबह 6:45 बजे घर से निकले लेकिन केंद्र से कुछ किलोमीटर पहले कानपुर-इटावा राजमार्ग पर सिक लाइन क्षेत्र में जलभराव में उनकी कार फंस गई। पानी दरवाजे तक पहुंचने से इंजन बंद हो गया और वह काफी देर तक वहीं फंसे रहे। इससे पहले अमित 10 बार अलग-अलग विषयों में नेट की परीक्षा को उत्तीर्ण करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।
दूसरी ओर हाईवे पर फ्लाईओवर के पास एक बड़ा ट्रक खराब होने से यातायात और बाधित हो गया जिससे जाम लग गया। इसी दौरान कई अन्य परीक्षार्थी भी बारिश और जलभराव में फंसकर आगे नहीं बढ़ सके। जेके कॉलोनी निवासी सुगंध सेठ भी जाम और पानी भराव के कारण परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाईं। एनएचआई के मेंटेनेंस अधिकारी यूसी मिश्रा ने बताया कि सिक लाइन क्षेत्र में जलभराव अस्थायी होता है और कुछ ही मिनटों में पानी निकल जाता है। फ्लाईओवर पर ट्रक खराब होने से एक लेन बाधित हुई थी जिसे क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया।