{"_id":"6a2b15da08b90f90860b72e8","slug":"campaign-launched-against-overloaded-vehicles-action-taken-against-44-kanpur-news-c-220-1-ka21001-144079-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला 44 पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चला 44 पर कार्रवाई
Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा के नियमों को ठेंगा दिखाकर चलने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को जिला टास्क फोर्स व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने भोगनीपुर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग कर निकल रहे 44 डंपरों को पकड़ सीज व चालान की कार्रवाई की गई।
एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि टीम की कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। मौके पर ही 30 लाख रुपये से अधिक का प्रशमन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही, लंबे समय से टैक्स दबाकर बैठे वाहन स्वामियों से लगभग दो लाख रुपये का बकाया कर (टैक्स) भी जमा कराया गया। विभाग की इस एक दिन की कार्रवाई से कुल 32 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है।
कहा कि ओवरलोड वाहनों का संचालन न केवल आम राहगीरों की सड़क सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा उत्पन्न करता है बल्कि करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर देता है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते हैं। चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रांसपोर्टर्स और वाहन संचालकों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। साथ ही वाहन स्वामियों, ट्रांसपोर्टर्स और चालकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहनों में माल लादने और उनका संचालन करने की अपील की। अभियान में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला टास्क फोर्स के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे।