{"_id":"5f376f5b8ebc3e3cd06dedf8","slug":"calling-girlfriend-in-naubasta-of-kanpur-and-stabbed-her-with-a-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के नौबस्ता में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया फिर चाकू से गोद किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर के नौबस्ता में सनकी प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया फिर चाकू से गोद किया मरणासन्न
Sat, 15 Aug 2020 10:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 15 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को सनकी प्रेमी ने महिला को मिलने के लिए बुलाया फिर चाकू से गोद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मरणासन्न महिला को हैलट भेजा। आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार जूही लाल कालोनी निवासी कोमल (26) की शादी 2009 में पीएसी मोड़ के पास रहने वाले शुभम से हुई थी। कोमल का शादी से पूर्व मछरिया के शीबू खान से प्रेम प्रसंग था। जब पति को इसकी जानकारी हुई तो दोनों अलग हो गए।
कोमल शीबू के साथ मछरिया में किराए के कमरे में लिव-इन में रहने लगी। शीबू से कोमल को एक बेटी हनी भी हुई। कुछ समय बाद शीबू ने कमाना बंद कर दिया और कोमल की कमाई पर निर्भर हो गया। इससे तंग आकर कोमल बेटी को लेकर जूही में मां पुष्पा संग रहने लगी।
विज्ञापन
मां के मुताबिक शीबू अक्सर फोन कर बेटी पर दबाव बनाता था। शुक्रवार देर शाम शीबू ने कोमल को फोन कर नौबस्ता डब्ल्यू ब्लॉक बुलाया था। वहां शीबू ने उसकी बेटी के पेट, सीने और हाथ में चाकू मार दी। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।